असम में प्रधानमंत्री: 'पहले जहां अशांति और अस्थिरता थी, आज वहां...' PM मोदी ने घुसपैठ के मामले में कांग्रेस पर कसा तंज

पहले जहां अशांति और अस्थिरता थी, आज वहां... PM मोदी ने घुसपैठ के मामले में कांग्रेस पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विदेश के घुसपैठिये कांग्रेस के लोगों को काफी पंसद करते हैं, क्योंकि वे देश में आकर पार्टी के कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे, जहां वे गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विदेश के घुसपैठिये कांग्रेस के लोगों को काफी पंसद करते हैं, क्योंकि वे देश में आकर पार्टी के कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं। उनका आगे कहना है कि कांग्रेस सरकार के दौरान विदेशी घुसपैठिये आते रहे हैं और इसके साथ राज्य की लाखों बीघा के जमीन को अपने कब्जे में लेते रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस सरकार उनकी सहायता करती रही है।

पीएम मोदी ने बताया, "मैं यह सोचकर भावुक हो रहा हूं कि मेरा असम कितना आगे बढ़ रहा है। एक समय, जहां आए दिन रक्तपात होता था, आज वहीं संस्कृति के अद्भुत रंग सज रहे हैं। एक समय, जहां गोलियों की गूंज थी, आज वहां खाम और सिफुंग की मधुर ध्वनि है। पहले जहां कर्फ्यू का सन्नाटा होता था, आज वहां संगीत के सुर गूंज रहे हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "पहले जहां अशांति और अस्थिरता थी, आज वहां बागुरुम्बा की ऐसी प्रस्तुतियां होने जा रही हैं। ये उपलब्धि सिर्फ असम की नहीं है, पूरे भारत की है। असम के इस बदलाव पर हर देशवासी को गर्व है।"

प्रधानमंत्री का कहना है, "2020 के बोडो शांति समझौते ने वर्षों से चले आ रहे संघर्ष पर विराम लगाया। इस समझौते के बाद भरोसा लौटा और हजारों युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा को अपना लिया। प्रतिभाशाली बोडो युवा आज असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं। खेल के क्षेत्र में भी बोडो समाज के बेटे-बेटियां नाम रोशन कर रहे हैं।"

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा, "जब हम असम की कला, संस्कृति और पहचान का सम्मान करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें तकलीफ हो जाती है। असम का सम्मान किस पार्टी के लोगों को अच्छा नहीं लगता, कांग्रेस पार्टी. वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने का विरोध किया था, कांग्रेस पार्टी। असम में सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध किस पार्टी ने किया था, कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री ने।"

उन्होंने यह भी कहा, "असम का आत्मविश्वास, असम का सामर्थ्य और असम की प्रगति से भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई शक्ति मिल रही है। आज असम तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। असम की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। इस विकास में, इस बदलाव में बोडोलैंड और यहां के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं।"

Created On :   17 Jan 2026 8:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story