मौसम अपडेट: उत्तर भारत में भारी ठंड का मौसम जारी, यूपी-बिहार के लोगों में बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। ठंडी हवाओं के साथ ही गलन बढ़ रही है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलते ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि मध्य, पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आने वाले कउछ दिनों तक शीतलहर के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार पांच दिनों तक पूर्वोत्तर हिस्सों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिसमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन शाम के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दो चार दिनों तक हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन उसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़े -नाइट क्लब फायर एक्सीडेंट में बड़ा अपडेट आया सामने, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए दोनों भाई
यूपी-बिहार में कैसा है मौसम?
यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ ही रही है, साथ में कोहरे का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पूर्वी यूपी के तराई बेल्ट में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, बिहार के लोगों में भी ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है और राज्य में पुरवैया हवा चल सकती है। जिससे लोगों को और ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़े -श्रद्धालुओं से भरे वाहन की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल, अयोध्या में भीषण हादसा
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों के तापमान में तो गिरावट आ ही रही है, साथ में बर्फबारी का सिलसिला भी जारी हो गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Created On :   11 Dec 2025 1:26 PM IST












