UP Road Accident: श्रद्धालुओं से भरे वाहन की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल, अयोध्या में भीषण हादसा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास एक भीषण सड़क हादे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। गुरुवार (12 दिसंबर) सुबह करीब पांच बजे प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे मे 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट कर अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़े -सीएम ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद की सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा, बीजेपी ने साधा निशाना
मौके पर पहुंची पुलिस
हाईवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निकाल कर हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया। अयोध्या के जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय चौधरी ने जानकारी दी कि यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे भदरसा-कल्याणा के पास हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। यहां भर्ती चार घायल मरीजों की हालत स्थिर है। सभी पीड़ित मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले हैं। मरीजों के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।
सीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बस इतना ही नहीं बल्कि अधिकारियों को फौरन मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ, उन्होंने घायलों के उचित इलाज का भी निर्देश दिया।
Created On :   11 Dec 2025 12:28 PM IST













