द्विपक्षीय संबंध: न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स का भारत को लेकर बड़ा बयान, कहा दुनिया में भू-राजनीतिक दिग्गज के रूप में उभरा भारत

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स का भारत को लेकर बड़ा बयान, कहा दुनिया में भू-राजनीतिक दिग्गज के रूप में उभरा भारत
  • संयुक्त टास्क फोर्स 150 का नेतृत्व कर रही न्यूजीलैंड नौसेना
  • न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की
  • पीटर्स ने एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा दुनिया में भारत भू-राजनीतिक दिग्गज के रूप में उभर रहा है। उन्होंने अनेक क्षेत्रों में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मजबूत होती साझेदारी पर भी जोर दिया।

आपको बता दें वर्तमान में न्यूजीलैंड नौसेना संयुक्त टास्क फोर्स 150 का नेतृत्व कर रही है, जिसका काम महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की सुरक्षा करना तथा हिंद महासागर और अदन की खाड़ी में आतंकवाद, तस्करी और समुद्री डकैती का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने आगे कहा इस मिशन में भारत की अहम भूमिका हमारी बढ़ती रणनीतिक सहयोग का एक मजबूत संकेत है। पीटर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। पीटर्स से मुलाकात के दौरान गांधी के साथ लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी थे।

पीटर्स ने नई दिल्ली में अनंत एस्पेन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, साथ ही ज्ञापन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इसका मकसद 16 मार्गों पर कोडशेयर समझौतों की संभावना तलाशना है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, शैक्षिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। 

पीटर्स ने कहा, दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों मजबूत द्विपक्षीय संबंध के साथ ही रक्षा संबंध बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पीटर्स ने दोनों देशों के बीच हुए रक्षा सहयोग समझौते पर भी प्रकाश डाला।

Created On :   31 May 2025 8:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story