महोगानी के 120 पेड़ लगाकर बनिए करोंड़पति , जानिए ये है आसान से तरीके

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
खेती किसानी महोगानी के 120 पेड़ लगाकर बनिए करोंड़पति , जानिए ये है आसान से तरीके
हाईलाइट
  • इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का उपयोग साबुन
  • पेंट
  • वार्निश और कई प्रकार की दवाइयां बनाने में किया जाता है। 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  देश में अधिकांश किसान पांरपरिक खेती को महत्व देते हैं। जिसकी वजह से निरंतर उनकों आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हो रहे नुकसान को कम करने के लिए किसान सुरक्षित फसलों की ओर रूख कर रहे हैं। इस तरह की खेती से वजह से उनकों अधिक मुनाफा मिल सकेगा।

भारत में महोगानी पेड़ों की खेती का चलन बढ़ा रहा हैं। इनकी ऊंचाई अधिकतम 200 फीट तक पहुंचती है। इसकी खेती पहाड़ी इलाकों को छोड़कर हर जगह इसकी खेती करके बहुत बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है। जिन क्षेत्रों में इन पेड़ो की खेती करने का प्लान बना रहे है। वहां जलनिकासी की व्यवस्था बढ़ियां तरीके से होनी चाहिए। इसके अलावा इन्हें उन स्थानों पर लगाना चाहिए जहां तेज हवाओं का खतरा कम होता हैं

 इतने कम सालों में ही देती है अधिक फायदा
महोगनी के पेड़ को विकसित होने में करीब 12 साल लगते हैं। इसकी लकड़ियां बेहद मजबूत और टिकाऊ होती है। इसके अलावा पानी से भी इन लड़कियों कोई नुकसान नहीं होता है। इसी कारण से जहाज, गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने के लिए इसकी लकड़ियों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा पेड़ की पत्तियों में कैंसर, रक्तचाप, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित कई गम्भीर बीमारियों के खिलाफ लड़ने की शक्ति होती है। बाजार में इनकी काफी मांग बढ़ती जा रही है।
महोगनी पेड़ की पत्तियों का उपयोग
इस पेड़ की पत्तियों में खास प्रकार का गुण पाया जाता है, जिसके कारण पेड़ो के नजदीक मच्छर और कीड़े नहीं आते है। इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का उपयोग साबुन, पेंट, वार्निश और कई प्रकार की दवाइयां बनाने में किया जाता है। 
इतनी मोटी कमाई होती है
12 साल में इसकी फसल तैयार हो जाती है, पांच साल में ये पेड़ एक बार बीज देने लगते हैं। इसके बीजों की कीमत लगभग एक हजार रूपये प्रति किलो तक होती हैं जबकि इसकी लकड़ी की कीमत 2000 से 2200 रूपये प्रति क्यूबिक फीट थोक में होती है। ऐसे में इसकी खेती करके करोड़ों रूपये की कमाई कर सकते हैं।


 

Created On :   25 May 2022 3:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story