Language Controversy: 'भाषा के आधार पर यदी ठाकरे परिवार मारपीट करते हैं तो..', भाषा विवाद पर निशिकांत दुबे का सख्त रुख, कह दी ये बात!

भाषा के आधार पर यदी ठाकरे परिवार मारपीट करते हैं तो.., भाषा विवाद पर निशिकांत दुबे का सख्त रुख, कह दी ये बात!
  • मुंबई में जारी है भाषा विवाद
  • भाषा विवाद को लेकर निशिकांत दुबे ने दी प्रतिक्रिया
  • ठाकरे परिवार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कई समय से भाषा को लेकर विवाद जारी है। इस पर ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ठाकरे परिवार पर भी निशाना साधा है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि महाराष्ट्र का आजादी के लिए आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। मराठी भाषा को जैसे सम्मान दिया जा रहा है वैसे ही अन्य भाषाओं को भी सम्मान मिलना चाहिए।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

निशिकांत दुबे ने भाषा विवाद पर टिप्पणी देते हुए कहा कि, 'मैंने कहा कि महाराष्ट्र का आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। मराठी भाषा का जैसे सम्मान है वैसे कन्नड़, तमिलियन, तेलगू का सम्मान है उसी तरह से जैसे उनकी अपनी मूल भाषा है और उन्हें अपनी भाषा से प्यार है उसी तरह से बिहार, यूपी, झारखंड,मध्य प्रदेश, राजस्थान के लोगों की भी अपनी भाषा से प्यार है। किसी भाषा के आधार पर यदि ठाकरे परिवार मारपीट करते हैं तो हमारे बर्दाश्त के बाहर है।'

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि, 'दूसरी बात जो मैंने कही उसे इन्होंने बड़ा तोड़-मोड़ के पेश किया -महाराष्ट्र का इस देश के अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है इसे कोई अस्वीकार नहीं कर रहा है। हमारी बातों को इन्होंने गलत समझा। लेकिन मैं ये कह रहा हूं कि मुंबई या महाराष्ट्र की तरफ से दिए जाने वाले टैक्स में हमारा भी योगदान है। इसका ठाकरे परिवार या मराठा से कोई लेना-देना नहीं है। आप गरीबों को पीटते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी वहीं रहते हैं, वो मराठी बहुत कम बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो आप उनके पास जाओ। माहिम में मुस्लिम आबादी ज्यादा है, अगर हिम्मत है तो वहां जाओ। SBI के चेयरमैन मराठी नहीं बोलते, उन्हें मारने की कोशिश करो। मेरा ये कहना है कि जो गरीब आदमी है जो कामाने-खाने वहां गया है जिसका महाराष्ट्र के अर्थव्यवस्था में योगदान है। यदि आप डरा-धमकाकर मध्य प्रदेश, राजस्थानी, बंगाल,ओडिशा, गुजरात के लोगों के खिलाफ माहौल बनाकर राजनीति करना चाहोगे तो राजनीति नहीं होगी।'

Created On :   10 July 2025 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story