बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन के पक्ष में सपा करेगी प्रचार, अखिलेश ने जारी की अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रहीं हैं। इसी बीच महागठबंधन को मजबूती देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार करने बिहार आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सपा चीफ अखिलेश यादव ,डिंपल यादव, पूर्व सांसद आजम खां, राजीव राय, इकरा हसन, अफजल अंसारी समेंत 20 अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।
सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ऐसे स्टार प्रचारक शामिल किए गए हैं, जिनकी मदद से हर वर्ग हर जाति के वोटरों को महागठबंधन की ओर किया जा सके। इस लिस्ट में सपा चीफ अखिलेश यादव, पूर्व सांसद आजम खां, सांसद राजीव राय, इकरा हसन, प्रिया सरोज समेंत 20 अन्य लोग शामिल हैं। इसके साथ ही खास बात यह है कि आजम खान को बिहार चुनावों के लिए स्टार कैंपेन बनाया गया है।
सपा पार्टी से कौन-कौन नेता प्रचार करने जा रहे हैं?
सपा के स्टार प्रचारकों में सपा चीफ अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण नंदा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, सांसद डिंपल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, सांसद लाल जी वर्मा, सांसद छोटेलाल खरवार, सांसद राजीव राय, सांसद सनातन पांडेय, सांसद इकरा हसन, सांसद प्रिया सरोज, सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह, विधायक ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव और प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सोलंकी (भुर्जी) का नाम शामिल है।
कितने फेज में होगा चुनाव?
आपको बता दें, बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं जिस पर चुनाव होना है। पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटें हैं यहां 6 नवंबर को मतदान होना हैं। 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है जिसमें 122 सीटें हैं। इसके बाद 14 नवंबर को सभी 243 सीटों पर मतगणना होगी। वहीं, 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बता दें कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार में 243 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें दो अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है और 38 अनुसूचित तातियों के लिए।
Created On :   24 Oct 2025 5:43 PM IST












