बीकेयू दो खेमों में बंटा, नए संगठन में राजेश सिंह चौहान बनाये गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

BKU divided into two camps, Rajesh Singh Chauhan was made the national president in the new organization
बीकेयू दो खेमों में बंटा, नए संगठन में राजेश सिंह चौहान बनाये गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
राकेश टिकैत की बढ़ी मुश्किलें बीकेयू दो खेमों में बंटा, नए संगठन में राजेश सिंह चौहान बनाये गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
हाईलाइट
  • राकेश टिकैत अलग-थलग पड़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन मे दो फाड़ की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर राकेश टिकैत वाले गुट से बीकेयू के कई नेता अलग हो गए हैं। खबरों के मुताबिक अब भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नया संगठन काम करेगा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, एमपी और उत्तराखंड के नाराज किसानों ने बैठक के बाद ये निर्णय लिया है। वहीं राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया है।

अराजनैतिक नाम से बना नया संगठन

गौरतलब है कि राकेश टिकैत के खेमें से अलग हुए किसान नेता राजेश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मलिक, अनिल तालान, हरनाम सिंह वर्मा, बिंदु कुमार, कुंवर परमार सिंह, नितिन सिरोही समेत तमाम नेता नए संगठन में शामिल हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने अराजनैतिक के नाम से नया संगठन बनाया है। राजेश सिंह चौहान को इस संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुन लिया गया है।
 

राजेश सिंह ने कही ये बात

राजेश सिंह चौहान ने कहा कि हम बिना किसी ऐसे मंच के साथ जाना चाहते थे, जो राजनीतिक हो और किसान के हित में काम करता हो। हमने अपना रास्ता बदला और इस संगठन का राज्य से देश स्तर तक विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आगे इस संबंध में दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राजेश सिंह ने मीडिया से बताया कि पिछले आठ-नौ महीनों से हमारे बीच मतभेद था, जिसके कारण हमने उन्हें कई बार समझाया और हमारा वैचारिक मतभेद इसका कारण था। जिसकी वजह से अगल होना पड़ा। अब नया संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नास से जाना जाएगा।

Created On :   15 May 2022 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story