- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- By-elections: The fate of the candidates of 51 assembly and two Lok Sabha seats decided today
दैनिक भास्कर हिंदी: उपचुनाव: इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ने बाजी मारी , अन्य राज्यों में गिनती जारी

हाईलाइट
- आज होगा चुनावी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
- 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव
- दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह शुरु हुई। इनमें से कई राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें जहां कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत हासिल की है, तो वहीं कांग्रेस ने भी जीत के झंडे गाड़े हैं।
आपको बता दें कि उपचुनाव में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, पुडुचेरी, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडू, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जिनमें से अधिकांश राज्यों के नतीजे सामने आ चुके हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे के लिए गिनती गुरुवार को सुबह आठ से शुरू हुई। यहां धर्मशाला सीट पर नौवें राउंड की वोटिंग खत्म हो गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विशाल नेहरियां को जीत मिली है, उन्हें 23,498 वोट मिले हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के बागी राकेश चौधरी को 16,740 वोट और कांग्रेस विजय इंद्र कर्ण को 8212 वोट मिले हैं। इस तरह से धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी 6658 विजय रहे हैं।
केरल
माकपा ने गुरुवार को केरल की कोन्नी विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस पार्टी से छीन लिया। कांग्रेस का इस सीट पर 23 सालों से कब्जा था। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि सीपीआईएम पार्टी के उम्मीदवार के.यू. जेनिश ने 9,953 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
कांग्रेस प्रत्याशी पी. मोहनराज दूसरे स्थान पर रहे जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता के. सुरेंद्रन तीसरे स्थान पर रहे। अत्तिनगल लोक सभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री अदूर प्रकाश ने यह सीट छोड़ दी थी। प्रकाश कोन्नी सीट पर साल 1996 से हर चुनाव में जीत हासिल करते रहे थे।
पुडुचेरी
यहां कामराज नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी ए जॉन कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी एआईएनआरसी के एस भुवनेस्वरन को 7,170 मतों से हराकर जीत हासिल की है। जॉन कुमार ने कुल 24,310 मतों में से 14,782 मत हासिल किए हैं वहीं ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस प्रत्याशी को 7,612 मत मिले हैं।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के झाबुआ उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। मतगणना के 26वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने करीब 27 हजार वोटों से जीत हासिल की। 26 राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानू भूरिया को 27 हजार वोटों से हराया।
उत्तर प्रदेश
यहां लखनऊ कैंट सीट पर बीजेपी के सुरेश तिवारी ने जीत दर्ज की है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार और सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भारत भूषण को हराया है।
बिहार
बिहार में लोकसभा की एक और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को झटका लगा है। समस्तीपुर लोकसभा सीट से राजग उम्मीदवार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रत्याशी प्रिंस राज से आगे चल रहे हैं, परंतु विधानसभा की पांच सीटों में से चार में राजग के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट से राजग की ओर से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस कुमार ने 60 हजार से अधिक मतों से आगे चलते हुए निर्णायक बढ़त बना ली है, जिससे उनका पहली बार लोकसभा में पहुंचना तय माना जा रहा है।
इसके अलावा विधानसभा सीटों पर किशनंगज में पांच चरणों तक आगे रहने वाली भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह, छठे चरण की गिनती के बाद एआईएमआईएम के कमरूल होदा से लगातार पिछड़ती जा रही हैं। कमरूल होदा किशनगंज से 16 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बना लिए हैं।
इधर, सिमरी बख्तियारपुर सीट पर राजद के जफर आलम 16वें राउंड के बाद 6,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि दरौंदा में निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है। नाथनगर से राजग के लिए कुछ राहत की खबर है, जहां से जद (यू) के लक्ष्मीलाल मंडल चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं। बेलहर से भी राजद के प्रत्याशी रामदेव यादव ने जद (यू) के प्रत्याशी लालधारी यादव से करीब आठ हजार मतों से बढ़त बना ली है।
ओडिशा
यहां बीजेपुर विभानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) की रीता साहू ने 135957 वोटों से जीत हासिल की है। रीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के सनत गर्तिया को हराया है।
Result declared for by-election to Bijepur seat of Odisha. Biju Janata Dal (BJD) party wins the lone seat for which by-polls were held in the state. pic.twitter.com/AjFTKM6wr9
— ANI (@ANI) October 24, 2019
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के चित्रकोट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां राजमन बेंजाम ने 17862 वोटों से जीत दर्ज की है। बेंजाम ने भाजपा के लच्छूराम कश्यप को 17862 वोटों से हराया है।
Result declared for by-election to Chitrakote seat of Chhattisgarh. Congress party wins the lone seat for which by-polls were held in the state. pic.twitter.com/ld6C3IEl61
— ANI (@ANI) October 24, 2019
गुजरात
गुजरात में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझान के अनुसार यहां भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर राधनपुर से चुनाव हार गए हैं। वहीं बायड की सीट पर कांग्रेस के जशुभाई पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के धवलसिंह झाला को हराया। वहीं मेहसाणा जिले की खेरालु सीट पर बीजेपी के अजमल ठाकोर को जीत मिली है। इसके अलावा महिसागर जिले की लुनवाड़ा सीट से भी भाजपा के जिग्नेश सेवक ने जीत हासिल की है।
राजस्थान
राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने मंडावा (झुंझुनू) सीट पर जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस की रीटा चौधरी 33,704 वोट से जीती हैं। रीटा ने भाजपा की सुशीला सींगड़ा को करारी शिकस्त दी है।
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में दो सीटें रहीं, जहां से निर्दलीय दल की चकत अबोह ने 5705 वोट से जीत हासिल की है।
पंजाब
पंजाब उपचुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की भारी जीत हुई है। यहां 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
Result declared for by-election in the four seats of Punjab. Congress party has won 3 seats and Shiromani Akali Dal (SAD) has won 1 seat. pic.twitter.com/CJbDDIIPcC
— ANI (@ANI) October 24, 2019
सिक्किम
सिक्किम विधानसभा उपचुनाव - भाजपा ने मार्तमरमटेक सीट पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी प्रत्याशी सोनम तश वेनचुंग्पा ने करीब 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने एसडीएफ के नुक शेरिंग भूटिया को हराया।
तमिलनाडू उपचुनाव
तमिलनाडु में विक्रवांदी और नांगुनेरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अन्नाद्रमुक ने 113766 वोट से जीत हासिल की है।
असम
असम में भारतीय जनता पार्टी के बिजय मालाकार ने 68455 वोटों से जीत हासिल की है।
मेघालय
मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी दल के बलजीत कुपर प्रतीक ने 12002 वोटों से विजय प्राप्त की। उन्होंने प्रतिद्धंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के बटिंग्सःइन लॅटमोन रिनगंगे को हराया।
तेलंगाना
क्लोजिंग बेल: गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 मई 2022, मंगलवार) उतार चढ़ाव के बाद शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.00 अंक यानी कि 0.43% नीचे 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.50 अंक यानी कि 0.55% की गिरावट के साथ 16125.15 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि बैंक निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ 34290 पर बंद हुआ। इंडिया विक्स 9.83 % बढ़कर 25.70 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 33 शेयर लाल रहे जो एक व्यापक बिक्री की स्थिति दर्शाते हैं। निफ्टी शेयरों में डॉ रेड्डी, जीएनएफ सी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक में सर्वोच्च तेजी रही। वहीं डिवीज लैब, टेक महिंद्रा, ग्रासिम, हिंदलिवर सबसे अधिक गिरे।
निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर शूटिंग स्टार पैटर्न बनाया है जो आनेवाले सत्र के लिए मंदी का संकेत है। पिछले 14 दिनों से निफ्टी 15750 से 16410 के बीच ट्रेड कर रहा है। किसी भी तरफ इन दोनों स्तरों में ब्रेकआउट होने पर ही निफ्टी की अगली बड़ी दिशा निर्धारित होगी। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने 21 दिनों के मूविंग एवरेज की नीचे समाप्ति दी है जो उसमे कमजोरी का संकेत है।
हालांकि मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी तथा स्टॉकिस्टिक सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं, ओवेरसोल्ड क्षेत्र से वापसी की है, ये निफ्टी में तेजी का संकेत है। निफ्टी 16000 पर मजबूत सपोर्ट ले सकता है, तेजी की दशा में 16300 का स्तर एक तात्कालिक अवरोध हो सकता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33600 तथा अवरोध 34800 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त के साथ 54,362 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 16,241 के स्तर पर खुला था।
पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।