Covid-19: अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर कई नेताओं के ट्वीट, जानें राहुल-केजरीवाल समेत किसने क्या कहा?

Coronavirus: Big leaders of party and opposition wishing Amit Shah for soon recovery
Covid-19: अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर कई नेताओं के ट्वीट, जानें राहुल-केजरीवाल समेत किसने क्या कहा?
Covid-19: अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर कई नेताओं के ट्वीट, जानें राहुल-केजरीवाल समेत किसने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पक्ष और विपक्ष के तमाम छोटे बड़े नेता उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि अमित शाह ने शुरूआती लक्षण दिखने के बाद कोरोना टेस्ट जांच करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के 14वें फ्लोर पर रूम नंबर 4710 में रखा गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

गृहमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना
-केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गृहमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि अमित शाह जी, आप शीघ्र ही स्वस्थ हो कर पुनः उसी ऊर्जा के साथ देश सेवा में लगें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है. कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है, "माननीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।"

-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमित शाह के ट्वीट पर रिप्लाई किया, ‘’हम सभी आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

-खुद कोरोना वायरस से जूझ रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, "अमित शाह जी, ईश्वर आपको शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और आप पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाएं। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"

-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, "गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना टेस्ट होने की जानकारी मिली। मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। मेरी प्रार्थना उनके और उनके परिवार के साथ है।

-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, "मुझे जानकारी मिली है कि गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हूं। वो जल्द ठीक हों। ढेर सारी शुभकामनाएं।

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा मैं गृहमंत्री अमित शाह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

Created On :   2 Aug 2020 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story