Lok Sabha Winter Session 2025: लोकसभा में मनरेगा के नाम परिवर्तन वाले पर बिल पर चर्चा, सरकार ने चार घंटे का समय किया तय

लोकसभा में मनरेगा के नाम परिवर्तन वाले पर बिल पर चर्चा, सरकार ने चार घंटे का समय किया तय
शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार शाम 5.40 बजे से 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पर चर्चा शुरू हो गई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार शाम 5.40 बजे से 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पर चर्चा शुरू हो गई हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि विपक्ष इस चर्चा के बाद उनका जवाब जरूर सुने। उन्होंने आगे कहा कि इस बिल में सुधारकर रोजगार के 100 दिन बढ़ाकर 125 दिन कर दिए हैं। इसके पहले लोकसभा में 'सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल' पास कर दिया है।

लोकसभा सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस बिल पर सदन लंबे समय तक चर्चा करेगी और जरूरत पड़ी तो रात तक यह कार्यवाही चलेगी।

इस चर्चा से पहले कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में कांग्रेस सासंद मीटिंग के लिए व्हिप जारी किया। इसमें पार्टी के सभी सांसदों को शामिल किया गया है। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर 'VB-जी राम जी' बिल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

लोकसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास हो गया है। केंद्रीय परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बिल पर चर्चा के लिए जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह बिल बहुत अहम और ऐतिबासिक है। इस बिल को उन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमा भाभा को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए समर्पित किया था। लेकिन अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि हमें जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करनी होगी और इसके साथ परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना होगा। उनका आगे कहना है कि कुछ मामलों में परमाणु ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा से बहुत अच्छा है, क्योंकि नवीकरणीय ऊर्जा 24 घंटे उपलब्ध नहीं हो सकती है।

Created On :   17 Dec 2025 5:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story