- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
DRDO ने किया सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परिक्षण, कई गुना बढ़ेगी Indian Navy की ताकत

हाईलाइट
- 2022 तक भारतीय नौसेना में किया जा सकता है शामिल
- दुश्मन के हमलों को कर सकती है इंटरसेप्ट
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को दी बधाई
डिजिटल डेस्क, चांदीपुर। भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों को करने वाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज पर शॉर्ट रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल जमीन से हवा में वार कर सकती है। परीक्षण के समय मिसाइल ने अपने निशाने को तय समय में नष्ट किया। भारतीय नौसेना के लिए बनाई जा रही सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) पूरी तरह से स्वदेशी है। इसे आसमानी हमलों का मुंहतोड जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। मिसाइल का परीक्षण कम से कम और अधिकतम रेंज के लिए किया गया था। जिसमें DRDO ने सफलता हासिल कर ली है।
2022 तक भारतीय नौसेना में किया जा सकता है शामिल
सूत्रों की माने तो शॉर्ट रेंज VL-SRSAM को में 2022 तक भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। मिसाइल का ऑपरेशनल रेंज 40 से 50 किलोमीटर है और इसका निर्माण अस्त्र मिसाइल के प्लेटफॉर्म पर किया गया है। फिलहाल DRDO ने इसकी गति का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, ये माना जा रहा है कि यह 4.5 मैक यानी 5556.6 किमी प्रतिघंटा की गति से दुश्मन पर हमला कर सकेगी।
Indigenously designed & developed Vertical Launch Short Range Surface to Air Missile (VL-SRSAM) by DRDO for Indian Navy has undergone two successful launches today. The missile is capable of neutralizing various aerial threats at close ranges. pic.twitter.com/dPaVRlrmlt
— DRDO (@DRDO_India) February 22, 2021
दुश्मन के हमलों को कर सकती है इंटरसेप्ट
इस मिसाइल में लगा वेपन कंट्रोल सिस्टम 360 डिग्री में दुश्मन द्वारा किए जाने वाले हमलों काे इंटरसेप्ट कर सकता है। इतना ही नहीं यह उन्हें नष्ट भी कर सकता है। यानी अगर देखा जाए तो यह मिसाइल जहां तैनात की जाएगी, वहां हमला करना असंभव हो जाएगा।
मिसाइल में वेपन कंट्रोल सिस्टम लगा है
VL-SRSAM में वेपन कंट्रोल सिस्टम (WCS) भी लगा हुआ है, जो इसके ऊपर लगाए गए हथियार को नियंत्रित करता है। एक निशाने को मारने की क्षमता के साथ-साथ यह मिसाइल फ्रैगमेंटेट वॉरहेड की मदद से एक साथ कई निशाने भी लगा सकती है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को दी बधाई
जब इस मिसाइल का परीक्षण हो रहा था, तब चांदीपुर प्रशासन ने लॉन्चपैड के आस पास इलाके में मौजूद पांच बस्तियों के 6322 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। जिसे अगर किसी तरह का हादसा हो तो ये लोग सुरक्षित रहें। बता दें कि मिसाइल के सफल परिक्षण के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को मिशान की सफलता के लिए बधाई दी।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।