मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय, अमिताभ सेकंड नंबर पर

मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय, अमिताभ सेकंड नंबर पर
हाईलाइट
  • ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर बनाई लिस्ट
  • प्रियंका चोपड़ा का नाम भी लिस्ट में
  • भारतीय महिलाओं में दीपिका पादुकोण टॉप पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा  पसंद किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भारतीयों में पहले पायदान पर हैं, पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। भारत की महिलाओं में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर हैं।

लिस्ट में शाहरुख, सलमान और इमरान खान को भी जगह दी गई है, इसके अलावा हॉलीवुड में दमदार काम दिखाने वालीं प्रियंका चोपड़ा भी इस सूची में हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनलिटिक्स फर्म YouGov ने दुनियाभर के ऐसे 20 महिला और पुरुषों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने सबसे ज्यादा प्रशंसा हासिल की है।

ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर YouGov ने सूची जारी की है, सूची में हॉलीवुड, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्मगुरु और निवेशक तक हर क्षेत्र के लोगों को जगह दी गई है। लिस्ट में पाकिस्तान की मलाला यूसफजई का नाम भी शामिल है। 


सूची में बिल गेट्स शीर्ष पर
बिल गेट्स को सूची में दुनिया के सबसे पसंदीदा शख्स का तमगा मिला है। वे पिछले साल भी इस लिस्ट में टॉप पर थे। उनके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, तीसरे नंबर पर हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन, इसके बाद चौथे नंबर पर चीन के राष्ट्रपति शी जनिनपिंग का नाम शामिल है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सूची में काफी नीचे स्थान मिला है, दुनिया के 20 शीर्ष लोगों की लिस्ट में ट्रंप 14वें नंबर पर हैं, इसके अलावा महिलाओं में ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा पहले पायदान पर हैं। उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़कर ये रैंकिंग हासिल की है। 

लिस्ट में प्रसिद्ध महिलाओं की सूची में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय 16वें स्थान पर, प्रियंका चोपड़ा 14वें स्थान पर, दीपिका पादुकोण 13वें स्थान पर और सुष्मिता सेन 17वें स्थान पर हैं। सूची में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 को 4 नंबर पर रखा गया है।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेजा मे को 18वें नंबर पर जगह मिली है। इसके साथ ही यूएस के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन आंठवे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अमेरिका की टीवी एंकर ओपेरा विनफ्रे को दूसरे स्थान पर रखा गया है, ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप को लिस्ट में 19वां स्थान मिला है।

 

 

 

 

Created On :   19 July 2019 6:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story