Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल की भारत में लाने की क्यों पड़ी जरूरत, केंद्रीय आईटी मंत्री ने बताई वजह

ऑनलाइन गेमिंग बिल की भारत में लाने की क्यों पड़ी जरूरत, केंद्रीय आईटी मंत्री ने बताई वजह
  • लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया ऑनलाइन गेमिंग बिल
  • भारत के लिए बनता रहा खतरा
  • ऑनलाइन गेम की वजह से 8 साल के बच्चे ने किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और इससे जुड़ी वेबसाइट तेजी से उभरकर सामने आई हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर रोजाना हजारों करोड़ों रुपए का लेनदेन हो रहा है। भारत सरकार ने इन पर लगाम कसने के लिए तैयारी कर ली है, जिसके लिए लोकसभा और राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल भी पेश किया है। जो दोनों पास हो गए हैं। इसको लेकर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश को इस बिल को लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

भारत को हो रहा काफी नुकसान

केंद्रीय मंत्री ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि ऑनलाइन मनी गेमिंग का सेगमेंट होता है। वह बेहद की नुकसानदायक होता है। भारत में गेमिंग, गेम मेकिंग और क्रिएटिव ये सब टेक्नोलॉजी का मिश्रण है। जो इसका एक बहुत बड़ा टैलेंट बेस है। इसलिए हमें भारत को गेम मेकिंग हब बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सोशल गेम्स को एजुकेशन में शामिल करना चाहिए या फिर उनका रिक्रिएशन के लिए माइंड रिलैक्शेसन जैसा चीजों को प्रमोट करना चाहिए, लेकिन ऑनलाइन मनी गेमिंग की वजह से हमारी सोसाइटी को काफी नुकसान हो रहा है।

इस मामले में लोकसभा स्पीकर भी बहस करने को तैयार

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हमारे देश के यूथ इसकी लगत लत में पड़ रहे हैं। इसमें मीडिल क्लास के लोग अपनी सारी कमाई इन गेम्स में गंवा रहे हैं। इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आ रही है। जिसमें परिवार का कोई सदस्य इस वजह से सुसाइट कर रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था। एक 8 साल के बच्चे ने सुसाइड तक लिया था। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य से आने वाले सांसद हो या फिर विधायक इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोकसभा स्पीकर ने भी कहा था कि वह इस मुद्दे पर 18 घंटे तक बहस करने को तैयार है क्योंकि उनके पास पर भी लोग इस प्रकार के मामले लेकर आ रहे हैं।

Created On :   21 Aug 2025 11:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story