संसद के बजट सत्र की तारीख तय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों के सत्र को दी मंजूरी, 28 जनवरी से सेशन की होगी शुरुआत, इस तारीख को बजट होगा पेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 9 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनाकारी साझा करते हुए बताया कि संसद में 28 जनवरी, 2026 से बजट सत्र की शुरुआत होगी, जो 2 अप्रैल, 2026 तक चलने वाला है। उन्होंने बताया कि इसके लिए भारत सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु से सिफारिश की थी। इसके बाद उन्होंने संसद के दोनों सदनों को 2026 के बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। इस सत्र का पहला फेज 13 जनवरी, 2026 और दूसरा 9 मार्च, 2026 को खत्म होगा।
यह भी पढ़े -जब संसद की कार्यवाही पर इतना खर्च हो रहा तो हमारी बात भी सुनी जाए कांग्रेस सांसद पी. बलराम नायक
इन तारीखों को सदनों की नहीं होगी बैठक
संसदीय कार्य मंत्र ने बताया कि 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होने वाली है। इसकी मीटिंग 30 जनवरी को रखी गई है। इस तारीख को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके दूसरे दिन यानी 31 जनवरी को भी दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। बताया जा रहा है कि एक फरवरी, 2026 को बजट पेश किया जा सकता है।
एक महीने का अवकाश
यह भी बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और केंद्रीय बजट के अभिभाषण के बाद संसद की बैठक 13 फरवरी से एक महीने के लिए अवकाश की घोषणा हो सकती है। इसके बाद संसद की मीटिंग 9 मार्च से दोबारा शुरू हो जाएगी। यह सत्र 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। अधिकारियों ने सत्र को लेकर बताया कि संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके सप्ताहांत को ध्यान में रखते हुए यह सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा।
इस साल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवां बजट पेश करने वाली है। मोदी सरकार ने 2017 के बाद से बजट का कार्यक्रम 1 फरवरी को बरकरार रखा है। यानी 2017 के बाद से हर साल 1 फरवरी को बजट पेश हो रहा है।
Created On :   9 Jan 2026 9:12 PM IST












