Ankita Bhandari Case: CM धामी ने अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की उठाई मांग, कहा - 'कोई अपराधी बचेगा नहीं'

CM धामी ने अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की उठाई मांग, कहा - कोई अपराधी बचेगा नहीं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी मामले को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच कराएंगे।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी मामले को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच कराएंगे। इस दौरान सीबीआई ने अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता पिता से मीटिंग के बाद हमने अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

अंकिता भंडारी मामले पर सीएम पुष्कर सिंह ने की चर्चा

सीएम धामी ने कहा, "अंकिता भंडारी के पिता का सम्मान करते हुए हमने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। हम बहन अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित हैं। अंकिता भंडारी जी के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कोई अपराधी बचेगा नहीं।"

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

यह भी पढ़े -दिल्ली हाईकोर्ट में होगी दुष्यंत गौतम के मानहानि मामले की सुनवाई, 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा

आरोपियों के खिलाफ उचित एक्शन लेने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकरण से जुड़े सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया तथा राज्य सरकार की ओर से प्रभावी एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई। इसका परिणाम यह रहा कि विवेचना और ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक्त को जमानत नहीं मिल सकी। SIT द्वारा गहन विवेचना के पश्चात अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई और निचली अदालत द्वारा सुनवाई पूर्ण होने पर अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

सीएम धामी ने कहा कि यह पूरे प्रकरण में इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार ने आरंभ से लेकर अंत तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। साथ ही, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन पर जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी है। सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या साक्ष्य की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिर से दोहराते कि राज्य सरकार पहले भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध रहेगी।

Created On :   9 Jan 2026 8:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story