Bhopal News: 1 जनवरी से ट्रैन टिकट कन्फर्मेशन 10 घंटे पहले होगा, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जारी किए निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेलवे बोर्ड ने पहली आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। भोपाल रेल मंडल ने यात्री आरक्षण चार्ट अब 10 घंटे पहले कर दिया है। इससे यात्रियों को आरक्षण की स्थिति की समय रहते सटीक जानकारी मिलेगी। दूर-दराज से यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्णय लेने में सुविधा होगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी कर दिए हैं।
भोपाल मंडल पर 10 घंटे पूर्व आरक्षण चार्ट की नई आरक्षण व्यवस्था दिनांक 1 जनवरी से लागू होगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि जिन ट्रेनों का के जाने समय सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होता है, उनकी पहली आरक्षण चार्ट अब प्राथमिकता के आधार पर एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को एक दिन पहले ही अपनी आरक्षण स्थिति की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसी प्रकार, जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय दोपहर 2 बजे से रात 23:59 बजे के बीच और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक होता है, उनकी पहली आरक्षण चार्ट अब 10 घंटे पूर्व तैयार होगा। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को समय पर निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट अब उनके प्रस्थान समय से 10 घंटे पूर्व तैयार होने के अनुसार इमरजेंसी कोटे के आवेदन एक दिन पूर्व स्वीकार किये जायेंगे।
यह भी पढ़े -पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने पेश किया 2 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, बोलीं - 'मैंने भी सिर पर पानी ढोया, अब नल-जल ने ग्रामीण महिलाओं का...'
नई व्यवस्था से लाभ
- यात्रियों को अनावश्यक रूप से स्टेशन आने-जाने से राहत मिलेगी
- लंबी दूरी की यात्राओं में अनिश्चितता और मानसिक तनाव में कमी
- यात्री सुविधा और यात्रा अनुभव में सुधार होगा
- आरक्षण स्थिति की जानकारी के अनुसार यात्रा की योजना तैयार कर सकेंगे।
Created On :   30 Dec 2025 2:50 AM IST














