Jharkhand News: राजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 4 बच्चों समेत 13 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के रामगढ़ में शनिवार रात एक सड़क हादसे ने कई परिवारों को दुख में डाल दिया। बिहार से राजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं भी हैं। गाड़ी में 14 लोग सवार थे। हादसे में बचा एक व्यक्ति घायल हुआ है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सभी यात्री बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे। वे मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी यात्रा हादसे में बदल गई।
यह भी पढ़े -'हनुमान अंश 2' में फिर दिखेगी महाराज जी की कहानी, पहले भाग में छूटे पहलुओं को भी दिखाएंगे, विशाल चतुर्वेदी
रात 2 बजे हुआ हादसा, 13 लोगों की मौत
आपको बता दें कि, यह हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे रांची-पटना हाईवे पर हुआ। स्कॉर्पियो नेशनल हाईवे-33 पर जा रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह टूट गई। गाड़ी में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल हुआ है। सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे।
चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए पहुंचे लोग
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक, मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि पूरा परिवार बिहार शरीफ से राजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहा था। उन्हें पुलिस का फोन आया, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़े -जीतू पटवारी ने कहा - 'ईएसबी और एप्टेक की मनमानी रोके, आरक्षक भर्ती के केंद्र गृह जिले में दें'
पीएम मोदी ने जताया दुख
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
Created On :  
