Gopal Khemka Case: 'वो सीएम की कुर्सी के लायक नहीं', बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या पर नीतीश कुमार पर बरसे RJD नेता, बोले- ये राक्षस राज..

- मृत्युंजय तिवारी की कारोबारी की हत्या पर प्रतिक्रिया
- बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है- आरजेडी नेता
- सवालों के घेरे में राज्य नीतीश सरकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। इस मामले पर राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने राज्य की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए हैं। तिवारी ने तो यहां तक बोल दिया कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी के लायक नहीं हैं। नेता ने आगे कहा कि अगर इसे महाजंगल राज या अपराधी राज नहीं बोला जाएगा तो और क्या कहा जाए?
नीतीश सरकार पर कड़ा प्रहार
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या पर कहा कि बिहार की राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय की नांक के नींचे इस तरह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या हो जाती है। लगातार तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को आइना दिखा रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं। नीतीश कुमार अब एक क्षण भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने लायक नहीं रहे। बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है। इस सरकार की विदाई से ही बिहार की भलाई होगी। अराधियों का मनोबल तो देखिए कि गांधी मैदान से सटे इतने भीड़-भाड़ वाले इलाके में सीधे गोली मार दी जाती है, यह क्या हाल कर दिया है नीतीश कुमार आपने? इसे राक्षस राज, महाजंगल राज, अपराधी राज नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा?
बिजनेसमैन की हत्या
बिहार की राजधानी पटना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी गोपाल खेमका को गोली मार दी। बिजनेसमैन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं सके। गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित बिजनेसमैन के घर के पास अपराधियों ने जानलेवा हमले को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस गंभीरता से इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। आपको बता दें कि, साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या इसी तरह गोली मार की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक अपराधी को अरेस्ट भी कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद मामले में कोई खुलासा नहीं हो सका। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हुआ? दरअसल, पुलिस ने मस्तु सिंह को अरेस्ट किया था। लेकिन फिर वह जमानत पर बाहर आ गया था। उसके बाद किसी ने उसकी भी हत्या कर दी थी।
Created On :   5 July 2025 10:29 AM IST