Axiom-4 mission: आज का दिन इतिहास के पन्नों में होगा दर्ज, शुभांशु शुक्ला 12 बजे होंगे स्पेस स्टेशन के लिए रवाना, अंतरिक्ष का मौसम देगा साथ?

आज का दिन इतिहास के पन्नों में होगा दर्ज, शुभांशु शुक्ला 12 बजे होंगे स्पेस स्टेशन के लिए रवाना, अंतरिक्ष का मौसम देगा साथ?
  • शुभांशु शुक्ला रचेंगे इतिहास
  • पहली बार कोई भारतीय होगा आईएसएस के लिए रवाना
  • सात बार टल चुका है मिशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार (25 जून) को दोपहर 12 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। शुभांशु 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) के साथ एक्सिओम-4 मिशन, कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से उड़ान भरेंगे। 28 घंटों के सफर के बाद, स्पेसक्राफ्ट गुरुवार की शाम लगभग 04:30 बजे, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से जुड़ेगा। बाताया जा रहा है कि स्पेस स्टेशन पर लॉन्च के लिए सभी सिस्टम अच्छे दिख रहे हैं और मौसम 90% अनुकूल है।

शुभांशु रचेंगे इतिहास

शुभांशु पहले भारतीय हैं जो आईएसएस का दौरा करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि वह अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद स्पेस में जाने वाले पहले इंडियन होंगे। आपको बता दें कि, 41 साल पहले राकेश शर्मा ने लगातार आठ दिनों तक पृथ्वी के चक्कर लगाए थे।

कई बार टल चुका है मिशन

जानकारी के मुताबिक, जिस मिशन के लिए शुभांशु जा रहे हैं वह 7 बार टल चुका है। बताया जा रहा है कि लॉन्च व्हीकल में समस्या और ISS के Zvezda मॉड्यूल पर दबाव में बदलाव के चलते मिशन टालने की नौबत आई। हालांकि अब वह अंतत: 25 जून को आईएसएस के लिए रवाना होने जा रहे हैं।

शुभांशु की माता की प्रतिक्रिया

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा कि यह हमारे और सभी के लिए गर्व का क्षण है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सभी को खुशी है कि इस देश का एक लड़का इतनी ऊंचाई पर जाने वाला है। हम अपनी सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद उसे भेज रहे हैं। उसे हमारी बहू का पूरा समर्थन है। उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। उसने यहां सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े -कर्नाटक में अल्पसंख्यकों के लिए 15% आवास योजनाओं में आरक्षण, बीजेपी ने बताया असंवैधानिक, सपा विधायक अबू आजमी ने लगाए गंभीर आरोप

Created On :   25 Jun 2025 10:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story