Iran Israel Tension: नेतन्याहू ने की ईरान के खिलाफ अपनी जीत की घोषणा, कहा- 'ईरान की सैन्य रीढ़ तोड़ दी गई'

नेतन्याहू ने की ईरान के खिलाफ अपनी जीत की घोषणा, कहा- ईरान की सैन्य रीढ़ तोड़ दी गई
  • नेतन्याहू ने किया अपनी जीत का ऐलान
  • इजरायल की जनता को किया नेतन्याहू ने आगाह
  • नेतन्याहू ने बताया कि कैसे इजरायल खतरे का करता सामना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल की पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि,ऑपरेशन अम कलावी ने इतिहास रच दिया है। ये ऑपरेशन 12 दिनों तक चला और ईरान के परमाणु ठिकानों, नतांज, इस्फहान और अराक पर हमला किया है। ऑपरेशन के समय बैलिस्टिक मिसाइल निर्माण केंद्रों और भंडारों पर हमला किया है। नेतन्याहू ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि, ये एक ऐसी जीत है जो लोग पीढ़ियों तक याद रखने वाले हैं। नेतन्याहू ने कहा कि, अगर हम ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करते तो हो सकता है कि इजरायल राज्य को जल्द ही विनाश का खतरा होता। आखिर समय में हम शेर की तरह खड़े हुए और हमारी दहाड़ ने तेहरान को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। साथ ही इसकी गूंज पूरी दुनिया में उठी है।

नेतन्याहू ने किया परमाणु ढांचों को तबाह करने का दावा

नेतन्याहू ने अपने भाषण में दावा किया है कि, उन्होंने परमाणु बुनियादी ढांचों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म कर दिया, प्रयोगशालाओं को खत्म कर दिया। मोसाद की मदद से लाए हुए गुप्त दस्तावेज सालों पहले दुनिया को ईरान के इरादों का संकेत दे चुके थे। अब सभी परमाणु विकास क्षमताओं को बिल्कुल खत्म कर दिया गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि, अब कभी भी ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।

अमेरिका को दिया धन्यवाद

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्रंप की तरफ से दिए गए सहयोग के लिए उनको सराहा है। नेतन्याहू ने कहा है कि, अमेरिका ने सिर्फ डिफेंसिव ही नहीं है बल्कि आक्रामक भूमिका भी निभाई है। अमेरिका की सेना ने फोर्डो न्यूक्लियर सेंटर सुविधा पर हमला किया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर इतने बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया गया है। नेतन्याहू के मुताबिक, 2 हजार बैलिस्टिक मिसाइलों का खतरा अब नहीं रहा है।

ईरान की सत्ता को दिया गया करारा झटका

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया है कि, ईरान के सैकड़ों रिवोल्यूशनरी गार्ड के साथ शासन समर्थकों को भी ऑपरेशन के तहत मार दिया गया है। सरकारी मुख्यालय के साथ बसीज अड्डों और शासन के प्रतीकों को खत्म कर दिया गया है। तीन चीफ ऑफ स्टाफ के साथ परमाणु कार्यक्रमों से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक को भी मार दिया गया है।

नेतन्याहू ने इजरायल के लोगों को दिया संदेश

नेतन्याहू ने इजरायल के लोगों को संदेश देते हुए आगाह किया है कि, जीतने के बाद भी हम असंतुष्ट नहीं होंगे। हम अपने बंधकों को छुड़वाए बिना बिल्कुल भी नहीं रुकेंगे। हमें ईरान की धुरी, हमास के साथ अन्य आतंकी ताकतों को पूरी तरह से खत्म करना होगा।

Created On :   25 Jun 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story