Pakistan-Taliban Ceasefire: पाकिस्तान तालिबान के लिए अच्छी खबर, तनाव के बीच सीजफायर समझौता बढ़ा आगे, अब दोनों देशों के बीच यहां होगी बातचीत

डिजिटल डेस्क, काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एक बार फिर, दोनों पक्षों पर में युद्धविराम पर सहमति बन गई हैं। इससे पहले 15 अक्टूबर को 48 घंटे के लिए सीजफायर पर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था, जो आज शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया था। अब इस समझौते को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, यह स्थाई सीजफायर नहीं है। इसके लिए कतर की राजधानी दोहा में औपचारिक रूप से बातचीत की जा सकती है।
ईरान मध्यस्थता करने को तैयार
इस निर्णय से पहले तालिबान सरकार ने कहा कि इस मसले में मध्यस्थता करने के लिए ईरान तैयार है। यह जानकारी अफगानिस्तान के ईरान के साउथ एशिया मामलों को देखने वाले अधिकारी रेजा बह्रामी ने दी है। इस दौरान वह काबुल में हुई एक बैठक में शामिल हुए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सरकारी सूत्रों के हमले से लिखा था कि अफगान और पाकिस्तान के बीच दोहा में चर्चा हो सकती है। इसके लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान पक्ष से एक-एक प्रतिनिधिमंडल दोहा जा सकता है।
इस वीजा पर बनेगा प्लान
तालिबानी प्रवक्ता के मुताबिक, बह्रामी ने तालिबान के शरणार्थी मामलों के मंत्री अब्दुल कबीर को जानकारी दी है कि ईरान इस्लामाबाद और काबुल के बीच इस विवाद को सुलझाने में सहायता करने के लिए तैयार है। उनका यह भी कहना है कि ईरान अफगान नागरिकों के लिए 2,00,000 कामगार वीजा पेश करने का प्लना बना रहा है।
तेहरान में बनेगी योजना
इस बैठक में दोनों पक्षों ने तय किया है कि शरणार्थी और हालिया इलाकों में हुई घटनाओं पर बातचीत की जाएगी। अफगान ने कहा कि इसके लिए ईरानी अधिकारी काबुल पहुंच सकते हैं। ताकि आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों के भी मजबूत किया जा सकें। अब्दुल कबीर ने यह भी जानकारी दी है कि वे ईरान में अफगान वापस आने वाली समस्याओं में सुधार लाने के लिए तेहरान में एक योजना बनाएंगे।
Created On :   17 Oct 2025 10:14 PM IST