Russia-Ukraine Peace Agreement: भारत दौरे से पहले पुतिन ने यूरोप नेताओं की दी चेतावनी, कहा- जंग के लिए तैयार रूस

भारत दौरे से पहले पुतिन ने यूरोप नेताओं की दी चेतावनी, कहा- जंग के लिए तैयार रूस
राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को भारत के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसके पहले मॉस्को में यूक्रेन जंग पर कूटनीति प्रयास तेज हो गए हैं। पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर आया है।

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत दौरे से पहले यूरोप नेताओं को चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि अगर वे युद्ध चाहते है तो इसके लिए रूस तैयार है और उन्हें हरा दिया जाएगा। राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को भारत के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसके पहले मॉस्को में यूक्रेन जंग पर कूटनीति प्रयास तेज हो गए हैं। पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कोरी कुशनर यूक्रेन जंग पर चर्चा के लिए मॉस्को में हैं।

लड़ाई के मूड में पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने मॉस्को के इन्वेस्टमेंट फोरम में जब यह बोली तो विटकॉफ और कुशनर रूस-यूक्रेन शांति समझौते की डिटेल्स पर चर्चा करने के लिए मॉस्को के दूसरे हिस्से में उनका इंतजार कर रहे थे। पुतिन ने फोरम को संबोधित करते हुए बताया कि वे लड़ाई के मूड में नहीं है, लेकिन चेतावनी देते हुए कहा, "अगर यूरोप अचानक हमारे साथ युद्ध करना चाहता है और शुरू करता है, तो हम तुरंत तैयार हैं।" उनका आगे कहना है, "युद्ध की ओर यूरोप का कोई भी कदम 'ऐसी स्थिति पैदा कर सकता है जिसमें बातचीत करने वाला कोई नहीं होगा।"

शांति प्रक्रिया स्थगित

रूसी राष्ट्रपति ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास शांति के लिए कोई भी एजेंडा नहीं है, वे पूरी तरह से युद्ध के मूड में है। इसी दौरान पुतिन ने यूरोप पर आरोप लगाया है कि उसने शांति प्रस्तावों में बदलाव किया है। जिसमें ऐसी मांगे शामिल है, जिन्हें रूस बिल्कुल भी मंजूरी नहीं देता है। इस कारण से शांति प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया, जिसके लिए सिर्फ रूस को दोषी माना है।

पुतिन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

फोरम को संबोधित करने के बाद राजधानी के दूसरे हिस्से में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जहां पर शुरुआती अभिवादन की तस्वीरों के बाद मीडिया को बाहर कर दिया गया था। जहां पर दोनों देश के नेताओं की मुलाकात 5 घंटे तक चली। इस बैठक को लेकर रूसी राष्ट्रपति के दूत किरिल दिमित्रीव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "चर्चा बहुत उपयोगी, कंस्ट्रक्टिव और बहुत ठोस थी।"

Created On :   3 Dec 2025 10:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story