Russia Ukraine War: 'हम इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर...' ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति को लेकर दिया बयान

हम इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर... ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति को लेकर दिया बयान
वॉशिंगटन में कैबिनेट की बैठक से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह संघर्ष बहुत कठिन स्थिति में है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन की जंग पर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने इस संघर्ष पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वॉशिंगटन में कैबिनेट की बैठक से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह संघर्ष बहुत कठिन स्थिति में है। जिसे सुलझाना आसान नहीं होगा। ट्रंप ने एक बार फिर अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने उठा जंग को सुलझाने का काम किया है। और यह नौवां हो सकता है। जिसे समाप्त करने के लिए उनकी टीम इस वक्त रूस में मौजूद है।

शांति वार्ता की उम्मीद- जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे लोग अभी रूस में हैं, यह देखने के लिए कि क्या हम इसे सुलझा सकते हैं। लेकिन यह आसान नहीं है। हालात बहुत गड़बड़ हैं।" उनकी ये प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है, जब यूक्रने के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आयोरलैंड के दौरे पर गए हैं। जहां पर जेलेंस्की ने शांति वार्ता को लेकर कुछ उम्मीद जताई है। इस मुद्दे पर हालिया चर्चा तेज हुई है और यह ट्रंप की रूचि के सकारात्मक संकेत है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कही ये बात

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "थोड़ी-सी उम्मीद मिली है क्योंकि बातचीत में कुछ तेजी आई है और अमेरिकी पक्ष की रुचि भी दिख रही है. इससे साफ है कि अमेरिका किसी भी तरह की कूटनीतिक वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है, जो हमारे लिए अच्छा संकेत है।"

पुतिन ने यूरोप नेताओं को दी चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन ने यूरोप नेताओं को चेतावनी दी है और कहा कि रूस युद्ध के लिए तैयार है, अगर यूरोप छेड़ने का प्रयास करता है तो इतना तेज और निर्णायक हार का सामना करना पड़ेगा। पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब यूरोप और नाटो देश की तरफ से यूक्रेन को सैन्य समर्थन लगातार बढ़ते जा रहा है।

Created On :   3 Dec 2025 11:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story