अमेरिका: वॉशिंगटन में पेरिस की तरह एक विशाल दरवाजा बनवाना चाहते ट्रंप, राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान छोड़ना चाहते हैं खास पहचान

वॉशिंगटन में पेरिस की तरह एक विशाल दरवाजा बनवाना चाहते ट्रंप, राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान छोड़ना चाहते हैं खास पहचान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन में पेरिस की तरह एक विशाल दरवाजा बनवाना चाहते हैं। ऐसा करके ट्रंप अपनी एक खास पहचान छोड़ना चाहते हैं। ट्रंप चाहते है कि लिंकन स्मारक के पास ये बने। ट्रंप ने इसे खूबसूरत और शानदार होना बताया। ये सब बातें उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान कही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन में पेरिस की तरह एक विशाल दरवाजा बनवाना चाहते हैं। ऐसा करके ट्रंप अपनी एक खास पहचान छोड़ना चाहते हैं। ट्रंप चाहते है कि लिंकन स्मारक के पास ये बने। ट्रंप ने इसे खूबसूरत और शानदार होना बताया। ये सब बातें उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान कही। ट्रंप ने यह रात्रिभोज उन अमीर व्यापारियों के लिए आयोजित किया था, जिन्होंने व्हाइट हाउस में 250 मिलियन डॉलर की लागत से एक भव्य हॉल (बॉलरूम) बनवाने के लिए रकम दान दी।

ट्रंप ने कहा कई राष्ट्रपति और उनके परिवार अपने कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में कोई खास बदलाव करके अपनी पहचान छोड़ने की कोशिश करते रहे हैं। ट्रंप भी ऐसा ही कर रहे हैं। पहले भी वो कुछ डिजाइन और निर्माण से जुड़े कार्यों में बदलाव कर चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव रोज गार्डन को पक्के पत्थर से ढका हुआ आंगन बनाना है।

ट्रंप के दरवाजा बनाने के प्रस्ताव के पीछे का मानना है कि यह व्हाइट हाउस तक सीमित नहीं है। इससे वॉशिंगटन में एक और स्थायी स्मारक बनवाने का मौका मिलेगा। आपको बता दें ट्रंप पहले भी कह चुके है कि शहर की पुरानी चीजों जैसे घास, टूटे-फूटे साइन बोर्ड और सड़कों के बीच की जगहों को नया बनाना हैं। ट्रंप का विशाल गेट पेरिस के मशहूर आर्क डी ट्रायंफ से काफी हद तक मिलता-जुलता होगा। हालांकि ये गेट कब तक बन कर तैयार हो जाएगा, इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं है।



Created On :   17 Oct 2025 9:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story