कड़े मुकाबले के बाद: ताइवान की मुख्य विपक्षी 'नेशनलिस्ट पार्टी' ने पूर्व सांसद चेंग ली-वुन को अपना नया अध्यक्ष चुना, चीन पर लगे दखलंदाजी के आरोप

ताइवान की मुख्य विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी ने पूर्व सांसद चेंग ली-वुन को अपना नया अध्यक्ष चुना, चीन पर लगे दखलंदाजी के आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की मुख्य विपक्षी 'नेशनलिस्ट पार्टी' ने पूर्व सांसद चेंग ली-वुन को अपना नया अध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, यहां तक की कुछ खबरों के मुताबिक अध्यक्ष चुनने में चीन पर भी दखलंदाजी के आरोप है। चुनाव में एकमात्र महिला उम्मीदवार चेंग ली-वुन ने सबसे ज्यादा वोट मत हासिल किए। वुन अपने आपको एक बदलावकारी नेता के रूप में पेश कर रही थीं। वुन ने ताइपे के पूर्व मेयर हाउ लुंग-बिन और चार अन्य उम्मीदवारों को मात दी है। नेशनलिस्ट पार्टी के चीन के साथ करीबी संबंध बताए जाते हैं। चेंग ली-वुन को केएमटी के नाम से जाना जाता है। चेंग का कहना है कि पार्टी को भेड़ से शेर बनाना है।

चेंग ने रक्षा बजट को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का पांच फीसदी करने के राष्ट्रपति लाई के प्रस्ताव का विरोध किया था। चेंग विदेश नीति में समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों का पालन करने पर फोकस करेगी।

आपको बता दें चेंग ली-वुन नवंबर में अपना पद संभालेंगी, उसके बाद आगामी दिनों में तय जाएगा कि ताइवान चीन के साथ अपने संबंधों को किस दिशा में ले जाएगा , ये संबंध घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों को भी किस तरह से प्रभावित करते है, ये आगामी दिनों में पता चलेगा। नेशनलिस्ट पार्टी 2026 के स्थानीय चुनावों में अगुवाई करेंगी। साथ ही, पार्टी 2028 में राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारेगी।

नेशनलिस्ट पार्टी को पिछले तीन बार के राष्ट्रपति चुनावों में आजादी समर्थक सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) से हार का सामना करना पड़ा है।वुन की ताइवान की राजनीति में मजबूत पकड़ है। पार्टी के पास संसद में इतनी सीटें हैं कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बहुमत वाला गठबंधन बनाकर सरकार बना सकती है। कुछ महीने पहले कुछ कानूनों के खिलाफ विरोध के चलते हुए पुनर्चुनाव में केएमटी को जीत मिली थी। ये कानून राष्ट्रपति की शक्तियों को कम करने और चीन के पक्ष में माने जा रहे थे।

Created On :   19 Oct 2025 11:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story