Donald Trump AI Video: वाशिंगटन से लेकर लंदन तक हो रहे ट्रंप के खिलाफ No Kings प्रोटेस्ट पर ट्रंप का रिएक्शन आया सामने, AI वीडियो किया रिलीज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से लेकर यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नो किंग्स विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हजारों नागरिकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और उनके रवैये को लेकर विरोध किया है। सभी लोग सड़कों पर भारी प्रदर्शन कर रहे हैं। लंदन से लेकर वाशिंगटन, बोस्टन, अटलांटा जैसे कई बड़े शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच ट्रंप ने भी जवाब देते हुए एक एआई जेनेरेटेड वीडियो शेयर किया है। प्रदर्शनकारी विरोध करके लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने हाथों में तख्तियां भी ली हुई हैं, जिसमें लिखा है कि सच्ची देशभक्ति सत्ता का विरोध करने में है, ना कि अंध समर्थन करने में। कई जगहों पर NO KINGS शब्द बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -छठ से पहले भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज, ब्यूटी पांडे की मधुर आवाज ने मोहा श्रोताओं का मन
नो किंग्स प्रोटेस्ट पर आया ट्रंप का जवाब
राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि, उन्हें राजा कहा जा रहा है जबकि वो खुद को राजा नहीं मानते हैं। इस बयान के कुछ समय बाद ही ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एआई जेनेरेटेड वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में वे मुकुट पहने हुए हैं और ऐसा दिखाया गया है कि वे किसी साम्राज्य के राजा हों। एक वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि, वे एक लड़ाकू विमान उड़ाते हैं, जो प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक सामग्री फेंक रहा है।
दूसरे वीडियो में ये दिखाया है कि, बड़े डेमोक्रेटिक नेता उनके सामने झुक रहे हैं। इन क्लिप्स के बाद ही सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़े -ब्रह्मोस सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार सीएम योगी
विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले ट्रंप?
पूरा देश प्रदर्शन कर रहा था लेकिन उस वक्त ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में स्थित अपने घर पर वीकेंड्स एंजॉय कर रहे थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, व्हाइट हाउस या रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से इस प्रदर्शन पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये आंदोलन इस साल का तीसरा सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है।
Created On :   19 Oct 2025 2:31 PM IST