रूस-यूक्रेन जंग: व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप और जेलेंस्की ने भारत को लेकर दिया बेतुका बयान

व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद  ट्रंप और जेलेंस्की ने भारत को लेकर दिया बेतुका बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच आज व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इसके बाद ट्रंप और जेलेंस्की ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया है। भारत को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बजाय ट्रंप प्रशासन का फोकस यूरोपीय देशों और भारत जैसे अन्य देशों को रूस से तेल खरीद बंद कराने पर है।

इसके पीछे ट्रंप का मानना है कि ऐसा करने से रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और उसे अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। भारत-पाकिस्तान सीजफायर कराने की बात ट्रंप कई बार दोहरा चुके है। ट्रंप का कहना है कि आठ महीने में मैंने 8 युद्ध रूकवा दिए। रूस-यूक्रेन नौवां होगा। युद्ध रूकवाने के साथ साथ ट्रंप नोबल पुरस्कार मिलने का ढिंढोरा पीट रहे है। ट्रंप का कहना है कि मुझे नोबल प्राइज मिलना चाहिए, इसका कई देश समर्थन कर चुके है।

दो दिन पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप के इस बयान से दुनियाभर में हलचल मच गई। आपको बता दें ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ लगा रखा है।

Created On :   18 Oct 2025 11:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story