JSSC-CGL Exam: परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने बयां किया दर्द, कहा- CBI जांच कराइए, दोषियों को पकड़िए, मगर हमें बेरोजगार मत कीजिए

परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने बयां किया दर्द, कहा- CBI जांच कराइए, दोषियों को पकड़िए, मगर हमें बेरोजगार मत कीजिए

डिजिटल डेस्क, रॉची। झारखंड सरकार भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के आगे झुक गई। सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों की प्रमुख मांगें मान ली हैं। सोमवार (17 अगस्त) को कैबिनेट बैठक हुई जिसमें JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन कर रहे छात्र परीक्षा रद्द होने पर खुशी मनाया रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पास हुए छात्रों का भविष्य दांव पर लग चुका है। वे सड़क पर उतर आए हैं।

JSSC-CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का प्रदर्शन

JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द होने पर झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम लोग हर तरह के जांच के लिए तैयार हैं। आप जांच कीजिए, जो गलत है, उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन कुछ लोगों के लिए हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। मैं जांच करवाने के लिए तैयार हूं। आप जो बोलिएगा मैं अपने सारे दस्तावेज लेकर आया हूं। आप CBI जांच कीजिए। आपको जो करना है, वो कीजिए मगर हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। हम लोग मर जाएंगे।

परीक्षा रद्द होने पर छात्र नेता पीयूष कुमार ने क्या कहा?

JSSC-CGL परीक्षा और TDPL की तरफ से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऐलान पर छात्र नेता पीयूष कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ये पहला कदम है। अभी हमारी लड़ाई अधूरी है और जब तक हमारी सारी मांगें नहीं मानी जाती है, हम लोग कहीं जाने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई जारी रहेगी। हमारी आधी मांगें पूरी हुई हैं। अभी CBI जांच बाकी है। अभी 11 से 13 वाले फैसले का पलटा जाना बाकी है। अभी हम लोग बैठकर गहन अध्ययन करेंगे और फिर बताएंगे कि हमारी कौन-कौन सी मांगें बाकी हैं। अभी हम कहीं भी जाने वाले नहीं हैं।

Created On :   17 Aug 2026 11:50 PM IST

Tags

Next Story