Jammu Kashmir Police Terror Racket: जैश-ए-मोहम्मद और AGUH के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, JK पुलिस ने बरामद किया 2,900 किलो विस्फोटक, 7 की गिरफ्तारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) के बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। इस मालमे में दो डॉक्टर समेत कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
पुलवामा का रहने वाला है डॉक्टर
जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर पर छापा मारा। वहां से पुलिस को संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट (विस्फोटक) और असॉल्ट राइफल व कारतूस बरामद किए।
डॉक्टर का नाम मुजम्मिल शकील है वह मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। फरीदाबाद में वह अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। मिली जानकारी के मुताबिक उसने फरीदाबाद के जिस धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था, वह यहां रहता नहीं था, उसने केवल यहां अपना सामान रखा था।
यह भी पढ़े -'बिरयानी फॉर आतंकवादी', कर्नाटक की जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया
अब दो डॉक्टर गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इससे पहले यूपी के सहारनपुर से डॉ. आदिल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। मूलरूप से वह कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिस करता था। साल 2024 में इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा था।
क्या बोले पुलिस कमिश्नर?
फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से हरियाणा और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त अभियान जारी था। जो कि अभी भी जारी है। इसके तहत एंटी टेरर मॉड्यूल पर काम करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस ने फरीदाबाद से एक एक्टिविस्ट को पकड़ा था, जिसका नाम डॉक्टर मुजम्मिल शकील है। इसके बाद रविवार (9 नवंबर) को धौज गांव स्थित उसके कमरे में रेड की गई, जिसमें करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया।
मौके से आतंकी गतिविधी में शामिल होने वाला सामान जिसमें 20 टाइमर्स, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फायरआर्म्स में एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 83 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 8 राउंड कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 एडिशनल मैगजीन बरामद की गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती, क्योंकि फिलहाल ये जारी है।
Created On :   10 Nov 2025 5:06 PM IST












