IND-PAK Ceasefire: पाक के सपोर्ट में उतरा तुर्किए, तो राकेश टिकैत ने सरकार से उठाए मांग, जानें पूरा मामला

पाक के सपोर्ट में उतरा तुर्किए, तो राकेश टिकैत ने सरकार से उठाए मांग, जानें पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बुधवार को तुर्किए ने पाकिस्तान को अपना समर्थन दिया है। इस पर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने सरकार से तुर्किए के साथ तत्काल प्रभाव से व्यापार समझौतों को रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राकेश टिकैत ने लिखा कि तुर्किए जैसे देश, जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को हथियार सप्लाई करते हैं, उनके साथ आयात-निर्यात पर सख्ती बरती जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से तुर्किए से सेब आयात का मुद्दा उठाया, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

केंद्र सरकार से राकेश टिकैत ने उठाई ये मांग

राकेश टिकैत ने आगे लिखा कि भारत सरकार ऐसे देश से आयात व निर्यात पूर्ण तरीके से प्रबंधित करें, जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश को हथियार भेजता है। तुर्किए का सेब बाजार में आकर देश के किसानों को भारी नुकसान पहुंचता है। दूसरी तरफ, यहां से की गई कमाई के हथियार पाकिस्तान को सप्लाई करता है। केंद्र सरकार देश हित में फैसला लेते हुए तुर्किए से सभी तरह के व्यापार समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द करें।

राकेश टिकैत ने कहा कि तुर्किए से सस्ते सेब के आयात से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे सेब उत्पादक राज्यों के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि, राकेश टिकैत ने आतंकवाद को अप्रत्यक्ष रुप से बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि तुर्किए अंतरराष्ट्रीय व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल हथियारों की आपूर्ति के लिए करता है। वह पाकिस्तान जैसे देशों को हथियार सप्लाई करता है।

तुर्किए को लोगों ने किया बॉयकॉट

तुर्किए से व्यापार समझौते रद्द करने के लिए किसान संगठनों की ओर से समर्थन किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से भारतीय किसानों के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक नीतियों से संबंधित है। इस मुद्दे पर गंभीर रूप से विचार करने की जरूरत है।

मालूम हो कि, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान को सैन्य मदद पहुंचाई थी। इसके बाद लोगों ने तुर्किए के इस की निंदा की थी। दरअसल, कुछ दिनों पहले तुर्किए में आपदा के दौरान भारत ने मदद पहुंचाई थी। ऐसे में तुर्किए के इस रवैये से भारत व्यापार बंद करने पर विचार कर सकता है। इसके अलावा तुर्किए जाने वाले भारतीय पर्यटकों ने भी अपना टूर कैंसिल कर रहे हैं।

Created On :   14 May 2025 10:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story