UP Cabinet Expansion: यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, 6 नए मंत्री लेंगे शपथ, सीएम योगी की होगी राज्यपाल से मुलाकात

यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, 6 नए मंत्री लेंगे शपथ, सीएम योगी की होगी राज्यपाल से मुलाकात
उत्तर प्रदेश में 6 मंत्रियों की जगह खाली कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 54 मंत्री हैं, जिनकी संख्या 60 हो सकती है। शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी रिवील कर दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज चल रही हैं, जिन पर अब फुल स्टॉप लग सकता है। जानकारी के मुताबिक, (10 मई) रविवार को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश में 6 मंत्रियों की जगह खाली है। उत्तर प्रदेश में इस समय 54 मंत्री हैं और विस्तार के बाद कैबिनेट में 60 मंत्री हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, जिन 6 नए चेहरों को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही उनके नाम भी रिवील कर दिए गए हैं।

किनको मिल सकती है जगह?

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में विस्तार को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसी बीच नाम भी सामने आ गए हैं। जिसमें कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी शामिल हैं। इन छह नामों पर अंतिम मुहर लगाना बाकी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इन छह लोगों का मंत्री बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है।

प्रदेश में चुनाव हैं नजदीक

प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है। जिसको देखते हुए योगी कैबिनेट में विस्तार की सहमति बनी है। एबीपी के मुताबिक, ये विस्तार में किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। साथ ही विभाग बदलने के भी ज्यादा आसार नहीं हैं।

सीएम योगी राज्यपाल से कब करेंगे मुलाकात?

कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (9 मई) को शाम 6:30 बजे तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने वाले हैं। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि वह इन छह नामों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल के साथ चर्चा कर सकते हैं। साथ ही सीएम की तरफ से इसकी जानकारी भी दी जा सकती है। यूपी में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई दिनों से योगी कैबिनेट में फेरबदल की खबरें सामने आ रही थीं। अब इन खबरों पर विराम लगने के आसार हैं।

Created On :   9 May 2026 5:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story