मौसम अपडेट: एमपी से लेकर यूपी तक बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी तेज बना हुआ है। आज 1 सितंबर को कई राज्यों में मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हवा 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का डर है। नदियों का पानी भी बढ़ सकता है। कई जगह बिजली गिरने और ओले पड़ने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र के नेता एकनाथ खडसे का झलका दर्द, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा 2014 से पहले थी मर्यादा
17 राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और केरल में बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा है। हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम में बदलाव की एक वजह असम और आसपास के इलाके में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम भी है। वहीं, पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से भी बारिश बढ़ सकती है।
झारखंड में कई जगह बारिश की संभावना
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में आज तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर आंधी भी चलने का अनुमान है। रांची में दिन का तापमान करीब 25 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -चुनावी हार के बाद से उठी...TMC चीफ के राजनीति से संन्यास लेने वाले बयान पर शुभेंदु सरकार के मंत्री ने कसा तंज
उत्तराखंड और हिमाचल में ज्यादा सावधानी जरूरी
उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में जमीन खिसकने का खतरा बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी तेज बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
Created On :   1 Sept 2026 8:45 AM IST










