- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- समाजसेवी अन्ना हजारे की बिगड़ी...
Anna Hazare News: समाजसेवी अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक वायरल इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन के बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
तबीयत बिगड़ने के बाद पहले अन्ना को पैतृक गांव रालेगण सिद्धी के नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के चलते उन्हें मुंबई के मशहूर बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया।
यह भी पढ़े -'हिंसा नहीं बातचीत से निकलता है हर समस्या का हल', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले अन्ना हजारे
अन्ना को गंभीर वायरल इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन के बाद अच्छे इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना अभी हॉस्पिटल में ऑब्ज़र्वेशन में हैं। डॉ. गौतम भंसाली की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर उनकी हालत की डिटेल में जांच कर रहे हैं और जांच के आधार पर आगे के इलाज का फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़े -'हिंसा नहीं बातचीत से निकलता है हर समस्या का हल', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले अन्ना हजारे
बता दें कि वायरल इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन गंभीर हो जाने की वजह से अन्ना काफी कमजोर हो गए हैं। यही वजह है कि उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि अन्ना की काफी लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। लंबे इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा था। उन्हें खांसी, कमजोरी, तेज बुखार और पानी की कमी दिखाई दी थी। इसके बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
Created On :   31 Aug 2026 11:04 PM IST








