एसआईआर: महाराष्ट्र में 2 करोड़ 6 लाख 88 हजार मतदाताओं के कटे नाम, 7 करोड़ 71 लाख 65 हजार वोटर्स का प्रारूप मतदाता सूची में शामिल

महाराष्ट्र में 2 करोड़ 6 लाख 88 हजार मतदाताओं के कटे नाम,  7 करोड़ 71 लाख 65 हजार वोटर्स का प्रारूप मतदाता सूची में शामिल
  • 1 अक्टूबर 2026 को 18 साल पूरा होने पर नया नाम जोड़ने के लिए - फार्म नंबर -6
  • प्रारूप मतदाता सूची के नाम में सुधार (नाम, पता, आयु आदि) - फार्म नंबर -8

Mumbai News. महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए गणना प्रपत्र (फार्म) भरने वाले मतदाताओं की प्रारूप मतदाता सूची जारी हो गई है। जिसमें पुरानी मतदाता सूची के 2 करोड़ 6 लाख 88 हजार 487 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से कट गए हैं। सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) की ओर से यह सूची जारी की गई है। पुरानी मतदाता सूची में कुल 9 करोड़ 78 लाख 54 हजार 49 वोटर थे। जिनमें से फार्म भरने वाले 7 करोड़ 71 हजार 65 हजार 562 वोटरों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। राज्य में 78.86 प्रतिशत मतदाताओं के नाम नई प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हैं। जबकि 2 करोड़ 6 लाख 88 हजार 487 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। यानी 21.44 प्रतिशत मतदाताओं का नाम नई मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। मतदाताओं के घर में नहीं मिलने, मृत होने, स्थलांतरित होने, दोहरा नाम होने समेत विभिन्न कारणों से नाम काटे गए हैं। लेकिन प्रारूप मतदाता सूची को लेकर 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जिन मतदाताओं का नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है, ऐसे लोग दस्तावेज दस्तावेजों के साथ फार्म नंबर -6 भरकर जमा कर सकेंगे।

कैसे करें नाम की जांच

प्रदेश में मतदाता प्रारूप मतदाता सूची वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in/) और (https://ceoelection.maharashtra.gov.in/ceo/) पर देख सकेंगे।

किसको क्या करना है

प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं है- फार्म नंबर -6 भरें

1 अक्टूबर 2026 को 18 साल पूरा होने पर नया नाम जोड़ने के लिए - फार्म नंबर -6 भरें

प्रारूप मतदाता सूची के नाम पर आपत्ति दर्ज कराने - फार्म नंबर -7 भरें

प्रारूप मतदाता सूची के नाम में सुधार (नाम, पता, आयु आदि) - फार्म नंबर -8 भरें

प्रारूप मतदाता सूची

पुरुष 3,95,89,905

महिला 3,75,72,570

किन्नर 3087

कुल 7,71,65,562

एसआईआर फार्म भरने के बाद की स्थिति

नई सूची - 7,71,65,562

पुरानी सूची के डिलीट नाम - 2,06,88,487

पुरानी सूची के कुल नाम - 9,78,54,049




Created On :   31 Aug 2026 10:20 PM IST

Tags

Next Story