- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ठाणे मनपा अस्पताल के खाने में मरीज...
कार्रवाई की मांग: ठाणे मनपा अस्पताल के खाने में मरीज को मिला कॉकरोच, भोजन आपूर्तिकर्ता ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग, जांच शुरू

Mumbai News. ठाणे महानगर पालिका के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती एक मरीज को दिए गए रात के भोजन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला 28 अगस्त 2026 की रात का है लेकिन यह चर्चा में तब आया जब मनसे ने मामले को उजागर किया। अब मरीज और मनसे ने भोजन आपूर्तिकर्ता ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन ने भी घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू करने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार एक मरीज 26 अगस्त को आंख की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। वार्ड नंबर 6 में उसका उपचार चल रहा है। 28 अगस्त की रात मरीज को भोजन दिया गया। खाने के दौरान दाल में उसे कुछ दिखाई दिया। उसने उसे कड़ी पत्ता समझकर अलग किया लेकिन बाद में पता चला कि वह कॉकरोच था।
यह भी पढ़े -छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर राष्ट्रीय सेमिनार जेएनयू में 2 और 3 सितंबर को होगा आयोजन
मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन प्रशासन ने इन पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मनसे जनहित एवं विधि विभाग के ठाणे शहर अध्यक्ष स्वप्नील महिंद्रकर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में इस तरह की गंभीर लापरवाही कैसे हुई, इसकी जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़े -पुणे में आरएमसी, हॉट मिक्स प्लांट एवं स्टोन क्रशिंग इकाई मामले में पर्यावरणीय उल्लंघनों पर मांगी अतिरिक्त जानकारी
अस्पताल प्रशासन ने भी घटना की पुष्टि
अस्पताल की अधीक्षक डॉ. स्वप्नाली कदम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक मरीज को दिए गए भोजन की थाली में कॉकरोच मिलने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Created On :   31 Aug 2026 9:47 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli








