FIH सीरीज फाइनल्स: भारत ने रूस को 10-0 से रौंदा, हरमनप्रीत-आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल दागे

FIH Series Finals: Indian hockey team beat Russia with a big margin of 10-0
FIH सीरीज फाइनल्स: भारत ने रूस को 10-0 से रौंदा, हरमनप्रीत-आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल दागे
FIH सीरीज फाइनल्स: भारत ने रूस को 10-0 से रौंदा, हरमनप्रीत-आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल दागे
हाईलाइट
  • भारत का टूर्नामेंट में दूसरा मैच शुक्रवार को पोलैंड से होगा
  • मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल दागे

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम ने FIH सीरीज फाइनल्स का आगाज जीत के साथ किया है। टूर्नामेंट के पूल-ए के पहले मैच में भारत ने रूस को 10-0 से हराया। मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल दागे। नीलकांत शर्मा, सिमरनजीत सिंह, अमित रोहिदास, वरुण कुमार गुरसाहिब जीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने 1-1 गोल किए। भारत ने यह रूस के खिलाफ 40 साल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2008 में रूस को 8-0 से मात दी थी। भारत का टूर्नामेंट में अब दूसरा मैच शुक्रवार को पोलैंड से होगा। 

 

 

मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही रूस पर दबाव बनाए रखा। भारत के लिए पहला गोल नीलकांत शर्मा ने 13वें मिनट में किया और स्कोर 1-0 किया। दूसरा गोल 19वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने किया और स्कोर 2-0 कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही 20वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने 32वें में किया और स्कोर 4-0 पहुंचा दिया। 34वें मिनट में वरुण कुमार ने भारत के लिए गोल दाग कर स्कोर 5-0 किया। इसके बाद भी भारतीय टीम ने आक्रमण जारी रखा और रूस को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। 

भारत के लिए 6वां गोल 37वें मिनट में गुरसाहिब जीत सिंह ने किया और टीम को 6-0 की बढ़त दिलाई। 7वां गोल आकाशदीप सिंह ने 42वें मिनट में किया और भारत को 7-0 से आगे कर दिया। विवेक सागर प्रसाद ने 45वें मिनट में भारत के लिए 8वां गोल दागकर टीम का स्कोर 8-0 पहुंचा दिया। हरमनप्रीत सिंह 48वें और आकाशदीप सिंह 56वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा और भारत को 10-0 से अजेय बढ़त दिलाई। 
 

Created On :   7 Jun 2019 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story