Fuel Price: डीजल की कीमतों में आई गिरावट, पेट्रोल ​की कीमत स्थिर

Fuel Price: Today diesel prices fall, petrol price stable
Fuel Price: डीजल की कीमतों में आई गिरावट, पेट्रोल ​की कीमत स्थिर
Fuel Price: डीजल की कीमतों में आई गिरावट, पेट्रोल ​की कीमत स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दो दिनों की स्थिर​ता के बाद आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) सुबह डीजल के रेट में कटौती कर दी है। दिल्ली और कोलकाता में जहां डीजल 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी आने के चलते पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। इससे पहले मंगलवार (15 अक्टूबर) को पेट्रोल और डीजल के रेट में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। क्या हैं आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

पेट्रोल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.27 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 78.88 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 75.92 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 76.09 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

डीजल के दाम
बात करें डीजल की तो यह दिल्ली में डीजल के दाम 66.31 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 69.50 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में डीजल 68.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि चैन्नई में डीजल की कीमत 70.04 रुपए प्रति लीटर हो गई है।  

कच्चे तेल की कीमतें
विदेशी बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। डब्ल्यूटीआई  और ब्रेंट क्रूड क्रमश: 54 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और 59.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया गया। बता दें कि गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल अक्टूबर वायदा में 8 रुपए की नरमी के साथ 3,810 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   18 Oct 2019 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story