भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 5-2 से हराया, लालरेमसियामी ने 2 गोल दागे

Indian womens hockey team beat World Cup bronze-medalist Spain by 5-2
भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 5-2 से हराया, लालरेमसियामी ने 2 गोल दागे
भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 5-2 से हराया, लालरेमसियामी ने 2 गोल दागे
हाईलाइट
  • तीसरे मैच में भारत ने स्पेन को 5-2 से हराया
  • पहला मैच स्पेन ने भारत को 3-2 से हराया था
  • दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था
  • भारतीय टीम स्पेन के दौरे पर 6 मैच खेलेगी

डिजिटल डेस्क, मर्सिया (स्पेन)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मंगलवार को स्पेन को हराया। विश्व कप की कांस्य पदक विजेता स्पेन को एकतरफा मुकाबले में भारत ने 5-2 से मात दी। स्पेन के दौरे पर गई भारतीय टीम का यह तीसरा मैच था। पहले मैच में भारत को स्पेन ने 3-2 से हराया था। दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। मैच में भारत के लिए लालरेमसियामी ने 17वें और 58वें मिनट में गोल दागे, तो वहीं नेहा गोयल ने 21वें, नवनीत कौर ने 32वें और रानी ने 51वें मिनट में गोल किए। 

मैच का पहला गोल स्पेन की बेर्टा बोनास्र्टे ने पहले हाफ के 7वें मिनट में किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर में भारत कोई भी गोल नहीं कर पाया। दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल लालरेमसियामी ने 17वें मिनट में किया और टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके चार मिनट बाद ही नेहा गोयल ने 21वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया। 

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही गोल दागा और स्कोर 3-1 कर दिया। भारत के लिए यह तीसरा गोल नवनीत ने दागा। चार मिनट बाद बालांकि बेर्टा ने गोल दाग स्पेन की वापसी की उम्मीदों को जिंदा किया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक हालांकि मेजबान टीम वापसी नहीं कर पाई। चौथे क्वार्टर में 51वें मिनट में भारतीय टीम की कप्तान रानी ने एक और गोल कर भारत को 4-2 की बढ़त दिलाई। यहां से स्पेन की वापसी मुश्किल लग रही थी। मैच खत्म होने में दो मिनट का समय बाकी था और लालरेमसियामी ने अपना दूसरा और टीम का 5वां स्कोर कर भारत को मजबूत अंतर से जीत दिलाई। 
 

Created On :   30 Jan 2019 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story