ई-सिगरेट बैन पर वित्तमंत्री से भिड़ी बायोकॉन एमडी मजूमदार

Nirmala sitharaman and kiran mazumdar twitter exchange on banning e cigarettes cabinet decision
ई-सिगरेट बैन पर वित्तमंत्री से भिड़ी बायोकॉन एमडी मजूमदार
ई-सिगरेट बैन पर वित्तमंत्री से भिड़ी बायोकॉन एमडी मजूमदार
हाईलाइट
  • जनता ने उठाए सवाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्यों नहीं लगाया प्रतिबंध
  • वित्तमंत्री ने ट्विटर पर दिया लगे आरोपों का जवाब
  • वित्तमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ई-सिगरेट पर लगाया प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। वित्तमंत्री द्वारा घोषणा कई लोगों को पसंद नहीं आया। लोग सवाल कर रहे हैं कि ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा स्वास्थ्य मंत्रालय के बजाय वित्तमंत्री ने क्यों की। बायोकॉन की एमडी किरण शॉ मजूमदार ने  भी ट्वीट कर सवाल खड़े किए है। 

 

किरण शॉ ने ट्वीट किया -

किरण शॉ मजूमदार ट्वीट कर लिखा कि, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ई-सिगरेट पर प्रतिंधध लगाए जाने का ऐलान किया। क्या ये घोषणा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नहीं किया जाना चाहिए। गुटखा पर प्रतिबंध लगाए जाने पर क्या विचार है। वित्तंमंत्रालय के बारे में क्या जो अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कुछ उपायों की घोषणा कर रहा है। 

 

वित्तमंत्री ने दिया जवाब - 

किरण के ट्वीट पर वित्तमंत्री सीतारमण ने जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, किरण जी कुछ चीजें हैं, कैबिनेट के निर्णयों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कॉफ्रेंस की गई थी। मैंने शुरुआत में ही कहा था कि इस मुद्दे पर मंत्रिसमूह की अध्यक्ष होने के नाते मैं वहां थी। डॉक्टर हर्षवर्धन एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए देश से बाहर हैं। 

 

सीतारमण ने दूसरा ट्वीट कर कहा, उनके साथ सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी थे। इसके अलावा ज्यादा विवरण देने के लिए स्वास्थ्य सचिव भी वहां मौजूद थी। ये सभी प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसका पालन सरकार की और से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया जाता है। 

 

वित्तमंत्री सीतारमण के जवाब के बाद किरण शॉ ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मुझे अब समझ मैं आ गया है। मेरी शंका को दूर करने के लिए और आपकी प्रतिक्रिया के लिए वास्तव में आभारी हूं।  

क्या होती है E Cigarettes ?

E Cigarettes एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक इनहेलर होता है। जिसमें निकोटिन और केमिकल्स होता हैं। कुछ ब्रांड्स ई सिगरेट में फॉर्मलडिहाइड का इस्तेमाल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। 
 

 

Created On :   19 Sep 2019 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story