OnePlus Nord 2 भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होगा, कंपनी ने दी जानकारी

OnePlus Nord 2 भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होगा, कंपनी ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने 2020 में मिड रेंज हैंडसेट OnePlus Nord (वनप्लस नॉर्ड) को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी OnePlus Nord 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लॉन्च तारीख की जानकारी दी है। वहीं Amazon ने भी OnePlus Nord 2 की ऑफिशियल डेट का खुलासा किया है। साथ ही नोटिफाई मी ऑप्शन लाइव है। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन को 22 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

Amazon India ने OnePlus Nord 2 5G को एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया है। लिस्टिंग में कहा गया है कि, "22 जुलाई को हमसे जुड़ें क्योंकि हम आधिकारिक तौर पर यूरोप और भारत में अपने यूजर्स के लिए OnePlus Nord 5g पेश करते हैं।"

 Samsung Galaxy S21 FE में मिल सकती है 45W फास्ट चार्जिंग

आपको बता दें कि, OnePlus ने पुष्टि की है नया OnePlus Nord 2 मीडियाटेक SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 2 5G पिछले साल जुलाई में लॉन्च किए गए OnePlus Nord का सक्सेसर फोन है। इस स्मार्टफोन में पहले की तरह होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन मिलेगी। लेकिन यह कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जो क्वालकॉम चिपसेट के साथ नहीं आएगा।

लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोन के बायीं तरफ वॉल्यूम बटन तो वहीं दाहिनी तरफ पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर बटन दिया गया है। इसमें 6.43 की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेट​अप दिया जा सकता है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 

लीक रिपोर्ट की मानें तो बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस OnePlus Nord 2 5G में 12GB तक रैम दी जाएगी। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। जिसमें 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। 

Samsung Galaxy F22 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

संभावित कीमत
बात करें कीमत की तो एक टिपस्टर ने दावा किया कि, OnePlus Nord 2 5G को 2,000 CNY (लगभग 23,000 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि OnePlus Nord को भारतीय बाजार में 24,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Created On :   9 July 2021 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story