Fuel Price: पेट्रोल 15 दिनों में 71 पैसे तक हुआ महंगा, जानें आज के दाम

Petrol becomes expensive up to 71 paise in 15 days, know todays price
Fuel Price: पेट्रोल 15 दिनों में 71 पैसे तक हुआ महंगा, जानें आज के दाम
Fuel Price: पेट्रोल 15 दिनों में 71 पैसे तक हुआ महंगा, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार (15 नवंबर) सुबह एक ​बार फिर भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। देखा जाए तो नवंबर माह के इन 15 दिनों में पेट्रोल की कीमत 71 पैसे तक बढ़ी है। वहीं बीते ​दो दिनों दिल्ली में पेट्रोल 33 पैसे तक महंगा हुआ है।

आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल के रेट में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बात करें डीजल की तो आज भी डीजल की कीमतें स्थिर हैं। यानी कि डीजन पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध होगा। क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.63 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 79.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 76.33 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 76.53 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल की कीमत
इसी तरह डीजल की कीमत दिल्ली में 65.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में 69.01 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत  68.20 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 69.54 रुपए चुकाना होंगे।

कच्चे तेल की कीमतें
विदेशी बाजार में शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में हरे निशान में कारोबार होते हुए देखा जा रहा है। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 57 डॉलर प्रति बैरल के करीब और 62.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल नवंबर वायदा 43 रुपए की गिरावट के साथ 4,096 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   15 Nov 2019 4:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story