न्यू बाइक: Honda Shine 100 dx भारत में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

- इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,959 रुपए है
- ब्लैक, रेड, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन मिलेंगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होंडा टू-व्हीलर (Honda Two-Wheeler) ने बीते दिनों अपनी नई बाइक शाइन 100 डीएक्स (Honda Shine 100 DX) को पेश किया था। वहीं अब इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक देश में मौजूद होंडा शाइन 100 से ऊपर रहेगी। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं और यह डिजाइन और स्टाइल के मामले में भी मौजूदा बाइक से आगे है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
Honda Shine 100 DX: कीमत और कलर ऑप्शन
होंडा की ओर से इस बाइक को भारतीय बाजार में 74,959 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इस बाइक को ब्लैक, रेड, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Honda Shine 100 DX: डिजाइन और फीचर्स
इस बाइक में नया एयरो टाइप फ्यूल कैप और चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें क्रोम फिनिश वाली मफलर, हैंडलबार, किक आर्म, गियर शिफ्ट पैडल और वाइजर भी दिया गया है। नई बाइक में डायनामिक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें एलिगेंट टेल लैंप और एयरोडायनामिक फ्रंट काउल भी दिया गया है।
बात करें फीचर्स की तो इसमें पूरी तरह से डिजिटल मीटर इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो राइडर को एवरेज माइलेज, रियल टाइम फ्यूल रीडिंग, डिजिटल घड़ी और सर्विस रिमाइंडर आदि की जानकारी देता है। बाइक में 10 लीटर का वाइड फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं रात के दौरान बेहतर रोशनी के लिए इस बाइक में हाइलोजन बल्ड की हेडलाइट दी गई है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील हैं जिनमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।
Honda Shine 100 DX: इंजन और पावर
इस बाइक में 98.98 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 7.28 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5,000 आरपीएम पर 8.04 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन चार-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
Created On :   2 Aug 2025 5:00 PM IST