Fuel price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी या कटौती? यहां ​जानिए

Petrol diesel price on 06 July 2021
Fuel price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी या कटौती? यहां ​जानिए
Fuel price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी या कटौती? यहां ​जानिए
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में होगी दाम में बढ़ोतरी
  • डीजल के दाम आज भी स्थिर रखे गए
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत का असर घरेलू बाजार में साफ नजर आता है। इन दिनों बाजार में कुछ नरमी देखी जा रही है, ऐसे में देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में एक दिन छोड़कर बढ़ोतरी की जा रही है। लेकिन इस राहत के बावजूद ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। बात करें पेट्रोल (Petrol) की तो देश के कई राज्यों में शतक लगाने के बाद अब राजधानी दिल्ली में 100 रुपए प्रति लीटर के बेहद करीब है। वहीं डीजल (Diesel) भी कई राज्यों में शतक की कुछ दूरी है, हालांकि राजस्थान के श्री गंगानगर में डीजल 100 रुपए के पार जा चुका है। 

फिलहाल आज (06 जुलाई, मंगलवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले कल पेट्रोल के की कीमत में 32 से 35 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि डीजल के दाम स्थिर रखे गए ​थे। वहीं रविवार को भी पेट्रोल-डीजल दोनों के ही रेट में इजाफा किया गया था। आइए जानते हैं आज की कीमतें...

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान 

महानगर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली 

99.86 रुपए प्रति लीटर

89.36 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

105.92 रुपए प्रति लीटर

96.91 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

99.84 रुपए प्रति लीटर

92.27 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

100.75 रुपए प्रति लीटर

93.91 रुपए प्रति लीटर

सरकार के अनुसार ईंधन में महंगाई की वजह 
जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी रहेगी। क्यों कि सरकार पहले की अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर कोई भी हस्तक्षेप करने से मना कर चुकी है। बीते दिनों भी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा था कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। हालांकि ये बात अलग है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मार्च और अप्रैल में सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं।

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

विधानसभा चुनाव के दौरान नहीं बढ़ाई गई थीं कीमतें
आपको बता दें कि 26 फरवरी को पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके एक दिन बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद दो महीने से भी अधिक समय तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बल्कि कच्चे तेल में तेजी के बावजूद देश में कीमतें कई बार घटाई गईं। वहीं चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Created On :   6 July 2021 3:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story