Fuel Price: ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के दाम

Petrol diesel price on 09 July 2021
Fuel Price: ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के दाम
Fuel Price: ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के दाम
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में जारी रह सकती है बढ़ोतरी
  • डीजल की कीमत भी नहीं बढ़ाई गई हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते आमजन की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक मंत्री के तौर पर अब हरदीप सिंह पुरी ने पदभार संभाल लिया है। हालांकि पुरी ने ईंधनों की कीमत को लेकर कहा कि, वह अधिकारियों से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही इस विषय पर कोई टिप्प्णी करेंगे। फिलहाल उनके पद संभालने के बाद आज (09 जुलाई, शुक्रवार) ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। लेकिन अब तक लगातार रुक- रुक कर हुई बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल के भाव ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, वहीं मुंबई में डीजल शतक से करीब 3 रुपए पीछे है। यही हाल रहा तो डीजल जल्द ही कई शहरों में 100 रुपए तक पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने कल (08 जुलाई, गुरुवार) पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की थी। वहीं डीजल के दाम में भी 9 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान  

महानगर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली 

100.56 रुपए प्रति लीटर

89.62 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

106.59 रुपए प्रति लीटर

97.18 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

100.62 रुपए प्रति लीटर

92.65 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

101.37 रुपए प्रति लीटर

94.15 रुपए प्रति लीटर

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

विधानसभा चुनाव के दौरान नहीं बढ़ाई गई थीं कीमतें
आपको बता दें कि रोजाना सरकारी तेल कंपनियां अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल- डीजल के दाम तय करती हैं। सरकार भी कई बार अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर बढ़ती कीमतों में हस्तक्षेप करने से मना कर चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे।

26 फरवरी को पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके एक दिन बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद दो महीने से भी अधिक समय तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बल्कि कच्चे तेल में तेजी के बावजूद देश में कीमतें कई बार घटाई गईं। वहीं चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Created On :   9 July 2021 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story