Fuel Price: करीब 3 माह बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम में आज भी बढ़ोतरी

Petrol diesel price on 12 July 2021
Fuel Price: करीब 3 माह बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम में आज भी बढ़ोतरी
Fuel Price: करीब 3 माह बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम में आज भी बढ़ोतरी
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत में 16 से 17 पैसे की कटौती हुई
  • पेट्रोल की कीमत में 27 से 28 पैसे की वृद्धि हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की आसमान छू रही कीमतों से आमजन परेशान हैं। इसी बीच आज (12 जुलाई, सोमवार) एक बार फिर से पेट्रोल के भाव बढ़ गए हैं। हालांकि डीजल के रेट में करीब 3 महीने बाद गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में 27 से 28 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल 16 से 17 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। 

बता दें कि, लगातार रुक- रुक कर हुई बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल के भाव ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, कोलकाता और चैन्नई जैसे महानगरों  में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, वहीं मुंबई में डीजल शतक से करीब 3 रुपए पीछे है। हालांकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल 100 रुपए की कीमत को पार कर चुका है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान  

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.35 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.92 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.29 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 92.81 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.24 रुपए चुकाना होंगे।  

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   12 July 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story