तेज धमाके की आवाज के साथ श्रमिक झुलसकर प्लेटफार्म पर गिरा, मजदूरों में आक्रोश

Railway workers hit the platform with a huge sound of the blast
तेज धमाके की आवाज के साथ श्रमिक झुलसकर प्लेटफार्म पर गिरा, मजदूरों में आक्रोश
तेज धमाके की आवाज के साथ श्रमिक झुलसकर प्लेटफार्म पर गिरा, मजदूरों में आक्रोश

डिजिटल डेस्क, कटनी। मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 के बीना एंड की तरफ रेलवे लाईन की करंट से तेज धमाके के साथ एक मजदूर शेड से नीचे गिर गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र सहित निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों में हड़कंप का माहौल बन गया। ऑन डयूटी RPF जवानों ने 108 एम्बुलेंस से मजदूर को जिला अस्पताल भेजा।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार मुड़वारा स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से बीना एंड की तरफ चल रहे शेड निर्माण में ठेका श्रमिक लकी विश्वकर्मा पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी कैलवारा कार्य कर रहा था। तभी पास से गुजरी रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन वायर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके के साथ झुलसते हुए युवक प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे मजदूर के कई अंगों की चमड़ी झुलस गई।  घटना के बाद पेटी कांट्रेक्टर और सुपरवाईजर मौके से गायब हो गए।

हद दर्जे की लापरवाही
मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर चल रहे शेड निर्माण कार्य के दौरान इस ट्रेक से गुजर रही ओएचई में करंट दौड़ने की जानकारी न तो रेलवे अधिकारियों ने श्रमिकों को दी और न ही निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने दिया। पंद्रह फीट ऊंचे शेड में काम कर रहे मजदूरों को दस्ताने और हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। घटना के बाद पेटी कांट्रेक्टर और सुपरवाईजर मौके से गायब हो गए।

कारणों की शुरु जांच
घटना की जानकारी लगने के बाद जांच शुरु कर दी गई है। आरई अधिकारी और RPF टीम ने घटना स्थल पर जाकर सभी लोगों से पूछताछ शुरु की। मजदूर के घायल होने की घटना से प्लेटफार्म पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में आक्रोश की स्थिति देखी गई।  

इनका कहना है
ओएचई में करंट की जानकारी निर्माण एजेंसी को दे दी गई थी। पांच नम्बर पर कार्य के दौरान सुरक्षा के निर्देश दिए गए थे।
पीके गुप्ता, सेक्शन प्रभारी आरई

 

Created On :   13 Sep 2018 12:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story