तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 86.18 और निफ्टी 26.90 अंक उछला

By - Bhaskar Hindi |7 Jun 2019 11:20 AM IST
तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 86.18 और निफ्टी 26.90 अंक उछला
हाईलाइट
- सेंसेक्स 86.18 अंकों की बढ़त के साथ 39
- 615.90 पर और निफ्टी 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 11
- 870.70 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 86.18 अंकों की बढ़त के साथ 39,615.90 पर और निफ्टी (NIFTY) 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 11,870.70 पर बंद हुआ। लगभग 1058 शेयरों में तेजी रही, 1390 शेयरों में गिरावट रही और 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंडसइंड बैंक, भारती इंफ्राटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ, जबकि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, यस बैंक, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सिप्ला और जेएसडब्ल्यू स्टील गिरावट में बंद हुए। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में बैंक और आईटी को छोड़कर फार्मा, इंफ्रा, मेटल, एनर्जी, ऑटो और एफएमसीजी अन्य सभी गिरावट में बंद हुए।
Created On :   7 Jun 2019 10:08 AM IST
Next Story