सर्द हवाओं से पारा गिरा, किसलपुरी में जमी बर्फ

winds decreased temperature, increased cold, Ice in Kisalpuri
सर्द हवाओं से पारा गिरा, किसलपुरी में जमी बर्फ
सर्द हवाओं से पारा गिरा, किसलपुरी में जमी बर्फ

डिजिटल डेस्क डिण्डौरी। जिले में पिछले दो दिनों से चल रही सर्द हवाओं से अधिकतम और न्यून्तम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जहां गुरूवार की दरम्यानी रात किसलपुरी, बजाग और अमरपुर विकासखंड के कुछ ग्रामों में बर्फ पडऩे के आसार बताए जा रहे हैं वहीं अनेक क्षेत्रों में सुबह ओस की बूंदे जमी नजर आई हैं। पड़ रही कड़ाके की ठंड से जहां सिहरन बढ़ी है वहीं ठंड से बचने के लिए दिन और रात में अलाव जलाते देखे गए है। यहां मौसम सूत्रों का कहना है कि बुधवार और गुरुवार ठंड के पूरे सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है और यहां न्यून्तम तापमान 3 डिग्री सेल्सिल के आसपास आ गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों और खुले मैदानी इलाकों में तापमान 0 डिसे भी नीचे जा सकता है। यहां ठंड का जो रिकार्ड सामने आता है उसमें डिण्डौरी जिला नर्मदांचल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अधिक प्रभावित रहता है। जहां कई बार नवम्बर से जनवरी के बीच कई बार बर्फ आदि नजर आती है और ओस जमने व पाला पडऩे के कारण फसलों को नुकसान भी पहुंचता है। मौसम सूत्रों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही वहीं न्यून्तम तापमान में 2 डिसे की गिरावट दर्ज हुई है। यहां उत्तर-पूर्वी हवाएं 3 से 4 घंटा प्रति किलोमीटर की रफ्तार से चली।
किसलपुरी, बजाग में जमी ओस
अमरपुर विकासखंड के ग्राम किसलपुरी और बजाग विकासखंड के ग्राम चांड़ा सहित अनेके स्थानों पर ओस की बूंदे जमी है। यहां कई स्थानों पर दिन के 10 बजे तक ओस की बूंदे खेतों में खुले इलाकों में, वाहनों पर और घर के छाजन पर दिखाई दी है। लोगों का कहना है कि बदली होने के कारण बर्फ का असर अधिक समय तक नजर आया। वहीं कई स्थानों में शाम 5 बजे के बाद कोहरे की धुंध नजर आ रही है और वहीं सुबह 9 से 10 बजे तक कोहरा रहने के कारण लोगों की सुबह देर से शुरु हो रही है। यहां लोगों ने प्रशासन और स्थानीय पंचायत से  सार्वजनिक क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था की मांग की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण अलाव की मांग करते हुए आ रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

 

Created On :   5 Jan 2018 10:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story