एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, निशानेबाजी में भारत को दिलाया गोल्ड

मोना अग्रवाल ने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, निशानेबाजी में भारत को दिलाया गोल्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने पैरा निशानेबाज में 50 मीटर 3P SH-1 स्पर्धा में 357.5 अंकों के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

मोना अग्रवाल ने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेन्सन ने जुलाई 2026 में सर्बिया के नोवी साद में 356 अंक हासिल करके ये रिकॉर्ड बनाया था। मोना ने उनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इसी इवेंट में भारत की अवनि लेखरा ने 249.6 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता था। अब 50 मीटर राइफल स्पर्धा में दूसरा गोल्ड जीतकर मोना ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है।

एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन पहले की अपेक्षा प्रदर्शन काफी शानदार रहा। विश्व रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड जीतना उनकी मेहनत को दिखाता है। मोना अग्रवाल राजस्थान के सीकर जिले की रहने वाली हैं। शादी के बाद वे राजस्थान की राजधानी जयपुर में शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की।

Created On :  

Tags

Next Story